1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

60 साल की उम्र पार करने के बाद नजर आए यह लक्षण तो हो जाएं सावधान

60 साल की उम्र पार करने के बाद नजर आए यह लक्षण तो हो जाएं सावधान

2 min read
Google source verification
,

60 साल की उम्र पार करने के बाद नजर आए यह लक्षण तो हो जाएं सावधान,,,60 साल की उम्र पार करने के बाद नजर आए यह लक्षण तो हो जाएं सावधान

अगर आप 60 साल की उम्र पार कर चुके हैं, तो शरीर में नजर आने वाले कुछ लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करें। क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। अक्सर बुजुर्ग लोग सीने में होने वाले दर्द को एसिडिटी या गैस के कारण समझकर छोड़ देते हैं। लेकिन कई बार यही हल्का सा नजर आने वाला दर्द जानलेवा हो जाता है। आज हम आपको बताएंगे किन बातों का आपको ध्यान रखना जरूरी है।

जानकारों की माने तो 60 साल की उम्र के बाद हार्ट से संबंधित रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इस उम्र के बाद व्यक्ति को सतर्क रहने की बहुत आवश्यकता है। इस उम्र में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में हार्टअटैक का खतरा भी अधिक होता है। अगर आप को सांस लेने में तकलीफ होती है या सीने में तेज दर्द होता है तो आपको अलर्ट होना बहुत जरूरी है।

-हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को 60 साल की उम्र के बाद काफी ध्यान रखना चाहिए। उन्हें समय-समय पर अपना चेकअप कराना चाहिए।

-आपको डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी है तो कोरोनरी डिजीज का खतरा हो सकता है। क्योंकि ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने से ब्लड वेसल्स की कार्य क्षमता बिगड़ जाती है। इसलिए डायबिटीज कंट्रोल में करना भी जरूरी होता है।

-जानकारों की माने तो किसी व्यक्ति को अगर सांस लेने और दिल के धड़कने में दिक्कत होती है। तो तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए। क्योंकि हो सकता है आपका हार्ट पर्याप्त मात्रा में ब्लड को पंप नहीं कर पा रहा है।

-छाती में दर्द होने पर भी कुछ लोग उसे एसिडिटी या गैस समझ कर छोड़ देते हैं। लेकिन यह दर्द आपके लिए खतरनाक हो सकता है। क्योंकि यह दर्द दिल के दौरे का संकेत भी हो सकता है।

-हाई कोलोस्ट्रोल से आर्टरीज में प्लेक जमा हो जाता है।इससे हार्ट रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच कराना चाहिए। साथ ही चिकित्सक को भी समय-समय पर दिखाते रहें। ताकि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो समय रहते उसका उपचार किया जा सके। क्योंकि एक उम्र के बाद हाई बीपी और शुगर वाले मरीजों को जरा सी लापरवाही महंगी पड़ सकती है।

Story Loader