1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जवां स्किन चाहिए तो आंवला खाएं

विटामिन सी युक्त आंवला हमारे शरीर के लिए काफी उपयोगी है। यह एंटीबैक्टीरियल एवं एंटीइंफ्लेमेटरी होने के साथ ही एंटी कैंसर का काम भी करता है। मार्केट में यह पाउडर, जूस, चटनी आदि विभिन्न रूपों में आसानी से उपलब्ध है। इसके अनगिनत फायदे हैं, उनमें से कुछ हम आपको आगे बताने जा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kanchan Arora

Nov 26, 2019

जवां स्किन चाहिए तो आंवला खाएं

जवां स्किन चाहिए तो आंवला खाएं,जवां स्किन चाहिए तो आंवला खाएं,जवां स्किन चाहिए तो आंवला खाएं

चेहरे पर रौनक लाए आंवले का सेवन
रक्त शुद्धि का गुण होने के कारण आंवला स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका जूस या किसी भी रूप में सेवन करने से चेहरा साफ रहता है और ग्लो भी बढ़ता है। यह एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण बढ़ती उम्र में आने वाली झुर्रियों को भी कम करता है।
एनीमिक और शूगर पेशेंट के लिए अतिलाभदायक
जिन लोगों में अक्सर खून की कमी पाई जाती है, उनको आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए। साथ ही जो डायबिटीज के शिकार हैं, उन्हें भी आंवला लेना चाहिए क्यूंकि इससे शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। यह ब्लड पे्रशर को भी सामान्य रखने में मदद करता है।
बालों के लिए वरदान
आंवले का चूर्ण मेहंदी में मिलाकर बालों में लगाने से बाल चमकदार होने के साथ ही जड़ें भी मजबूत होंगी। इससे डेंड्रफ और बाल झडऩे जैसी समस्याओं से भी निजात मिलती है। आंवले का पाउडर पानी डालकर पेस्ट बनाकर हम बालों पर सीधे भी लगा सकते हैं। इससे काफी फायदा होता है।
आंखों की रोशनी तेज करता है आंवला
आंखों के लिए आंवला बहुत लाभकारी होता है। इसके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी तेज होती है।
पेट की बीमारियां दूर भगाए आंवला
अगर आप पुरानी कब्ज या फिर किसी भी तरह की पेट की समस्या से परेशान हैं, तो आंवला आपको राहत पहुंचा सकता है। सुबह खाली पेट या फिर रात को सोने से पहले एक टी स्पून आंवला चूर्ण गुनगुने पानी से लेने पर पाचन क्रिया सही रहती है।
मोटापा भगाए और हड्डियां मजबूत करे
आंवले के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं, साथ ही यह मोटापा कम करने में भी सहायक होता है। आंवले का जूस किडनी स्टोन को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

Story Loader