
Amazing Health Benefits of Blue Java Banana
नई दिल्ली। Blue Java Banana: केला एक ऐसा फल है, जिसका सेवन कच्चे और पके हुए दोनों रूपों में किया जा सकता है। कच्चा केला हरे रंग का जबकि पक जाने पर इसका छिलका पीले रंग का हो जाता है। कई पोषक तत्वों से युक्त होने के कारण केले का सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं से निजात दिला सकता है। आपने अब तक हरे और पीले केले के कई स्वास्थ्य लाभ सुने होंगे, परंतु आपको जानकार हैरानी होगी कि नीले रंग का केला भी होता है। जी हां, इस केले को 'ब्लू जावा बनाना' के नाम से भी जाना जाता है। इस केले का स्वाद कुछ-कुछ वनीला आइसक्रीम की तरह होता है। तो आइए जानते हैं इस नीले केले के सेहत से जुड़े फायदों के बारे में...
1. तनाव से राहत के लिए
एक शोध में पाया गया है कि, केले का सेवन आपको तनाव से मुक्ति दिला सकता है। यही गुण नीले केले में भी पाए जाते हैं। प्रोटीन युक्त नीला केला आपके शरीर को रिलेक्स करके चिंता मुक्त महसूस करवाता है। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला विटामिन बी-6 आपके शरीर में रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में सहायक होता है। इसी कारण से डिप्रेशन के मरीजों को केले का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
2. ऊर्जावान बनाए रखे
नीले केले का सेवन आपको ऊर्जावान बनाए रखने में मदद कर सकता है। साथ ही नियमित रूप से इसके सेवन से आपकी सेहत को भी कई फायदे पहुंचते हैं।
3. कब्ज से छुटकारा दिलाने में
जिन लोगों को कब्ज की शिकायत है, उनके लिए भी नीले केले का सेवन लाभकारी हो सकता है। इसके लिए आप प्रतिदिन रात को सोने से पहले ईसबगोल की भूसी या दूध के साथ इस केले का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको जल्द ही कब्ज और गैस की समस्या से आराम मिल जाएगा।
4. वजन घटाने में सहायक
जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए भी नीला केला कारगर साबित हो सकता है। आपको बता दें कि नीले केले की एक सर्विंग में लगभग 105 कैलोरी होती है। जिससे अगर आपको कभी मीठा खाने की तीव्र इच्छा हो तो आप मिठाइयों, आइसक्रीम अथवा चॉकलेट की जगह इसका सेवन कर सकते हैं। इससे ना केवल आपका कैलोरी इनटेक कम होगा, बल्कि नीले केले में मौजूद फाइबर आपके पेट को काफी समय तक भरा हुआ रखता है। और आप कुछ भी अनावश्यक खाने से बच पाते हैं।
5. आयरन की कमी को पूरा करे
एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी होने पर भी नीले केले के फायदे देखे जा सकते हैं। इसलिए जो लोग एनीमिया के शिकार हैं, उन्हें तो इस नीले केले या ब्लू जावा केले का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से आपके शरीर में धीरे-धीरे आयरन की कमी की पूर्ति होने लगती है और जिससे एनीमिया की समस्या में राहत मिलती है।
Updated on:
27 Nov 2021 06:19 pm
Published on:
27 Nov 2021 06:17 pm

बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
