8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वयं को रखना है फिट, तो जानिए रोजाना साइकिल चलाने के फायदे

जोड़ों के दर्द और सूजन की समस्या में आराम पाने के लिए रोजाना साइकिल चलाने के फायदे देखे जा सकते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, प्रतिदिन करीबन आधे घंटे की साइकिलिंग ऑस्टियोअर्थराइटिस जैसी समस्या के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है।

2 min read
Google source verification
Amazing Health Benefits of Cycling In Hindi

Amazing Health Benefits of Cycling In Hindi

आजकल बहुत से लोगों ने अपनी जीवनशैली इस तरह बना ली है कि वे अपने स्वयं के लिए ही समय नहीं निकाल पाते हैं। काम की भागदौड़ के चक्कर में उनका स्वास्थ्य कहीं पीछे छूटता जा रहा है। लेकिन पूरे दिन में से केवल 30-45 मिनट अपने स्वास्थ्य के लिए निकालकर आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोजाना करीबन 30 मिनट साइकिल चलाकर आप कई स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं। यह आपको फिट रखने के लिए एक बेहतरीन एक्टिविटी साबित हो सकती है। लेकिन अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है, तो साइकिल चलाने से पहले अपने चिकित्सक से चला अवश्य ले लें। तो आइए जानते हैं रोजाना साइकिल चलाने के फायदे के बारे में...

1. मजबूत मांसपेशियों के लिए
साइकिल चलाते समय पैडल पर जोर लगाने के लिए आप पैरों को ऊपर से नीचे की ओर घुमाते हैं। ऐसा करने के दौरान पैरों के साथ-साथ आपके ऊपरी शरीर की मांसपेशियां भी मजबूत हो सकती हैं। साथ ही रोजाना साइकिल चलाने से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह भी बेहतर होता है।

2. स्वस्थ हृदय के लिए
साइकिल चलाते समय आपके हृदय की धड़कन तेज हो जाने के कारण आपके ह्रदय की एक्सरसाइज भी हो जाती है। एक शोध के अनुसार, रोजाना साइकिल चलाने से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज के जोखिम को भी कम किया जा सकता है। यानी कि साइकिल जैसी एक्टिविटी को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से आप अपने हृदय का ख्याल बेहतर रख पाते हैं।

3. गठिया रोग में राहत पहुंचाए
जोड़ों के दर्द और सूजन की समस्या में आराम पाने के लिए रोजाना साइकिल चलाने के फायदे देखे जा सकते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, प्रतिदिन करीबन आधे घंटे की साइकिलिंग ऑस्टियोअर्थराइटिस जैसी समस्या के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है। क्योंकि साइकिलिंग करने से आपकी मांसपेशियों की कार्य क्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है। साइकिलिंग को एक एरोबिक एक्सरसाइज की तरह माना गया है, जिससे जोड़ों के दर्द में आराम मिल सकता है।

4. टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम करे
अध्ययनों की मानें तो, नियमित रूप से साइकिल चलाने वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज होने का जोखिम अन्य लोगों की तुलना में कम देखा गया। इसके अलावा, प्रतिदिन करीबन 45 मिनट की साइकिलिंग आपको मोटापे से बचा सकती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।