9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kidney Beans Benefits: सेहत से जुड़े राजमा खाने के बेहतरीन फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Kidney Beans Benefits: ह्रदय को स्वस्थ बनाए रखने और हृदय संबंधी रोगों का खतरा कम करने के लिए भी राजमा खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर हृदय संबंधी रोगों को बुलावा देते हैं।

3 min read
Google source verification
kidney-beans.jpg

Amazing Health Benefits of kidney-Beans Rajma Khane Ke Swasthya Laabh

नई दिल्ली। Kidney Beans Benefits: राजमा-चावल भारत के मशहूर व्यंजनों में से एक है। चटाखेदार और जायकेदार व्यंजनों की श्रेणी में शामिल राजमा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसका आकार किडनी की तरह दिखने के कारण इसे किडनी बीन के नाम से भी जाना जाता है। स्वाद में बेहतरीन होने के साथ ही राजमा खाने के फायदे भी बहुत हैं। पोषक तत्वों से भरपूर राजमा में फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन सी, कॉपर और फोलेट पाए जाते हैं। राजमा का सेवन करी, सलाद और सूप के रूप में किया जा सकता है। गुणों से भरपूर किडनी बीन यानी राजमा पाचन के साथ ही कई शारीरिक समस्याओं में भी लाभ पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं राजमा खाने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में...

1. डायबिटीज के मरीजों के लिए
राजमा का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट मधुमेह नियंत्रण में सहायक होता है। डायबिटीज के मरीजों को अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में राजमा के सेवन से शरीर में रक्त शर्करा स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद मिल सकती है।

2. मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए
मस्तिष्क के अच्छे स्वास्थ्य और विकास के लिए भी राजमा बहुत फायदेमंद माना गया है। क्योंकि इसमें अन्य पोषक तत्वों के साथ ही कोलीन नामक एक पोषक तत्व पाया जाता है, जो आपके दिमाग के विकास और तंत्रिका तंत्र को नियंत्रित करता है।

3. ह्रदय के लिए फायदेमंद
ह्रदय को स्वस्थ बनाए रखने और हृदय संबंधी रोगों का खतरा कम करने के लिए भी राजमा खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर हृदय संबंधी रोगों को बुलावा देते हैं। ऐसे में अघुलनशील फाइबर मौजूद होने के कारण राजमा का सेवन शरीर में एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। तथा साथ ही राजमा में पाया जाने वाला मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर नियंत्रण में सहायक होता है। इस प्रकार राजमा के सेवन से हृदय रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है।

4. कब्ज दूर करने में
फाइबर की पर्याप्त मात्रा मौजूद होने के कारण राजमा का सेवन पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। जिससे शरीर में फाइबर की पूर्ति कर कब्ज जैसी समस्या से भी लड़ा जा सकता है।

5. आयरन की कमी दूर करे
हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है जिसमें से आयरन भी एक है। आयरन की कमी हो जाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। ऐसे में राजमा का सेवन फायदेमंद हो सकता है। आयरन की पर्याप्त मात्रा मौजूद होने के कारण खून की कमी वाली लोगों को राजमा का सेवन करना चाहिए।