स्वास्थ्य

Tuna Fish Health Benefits: टूना फिश के सेवन से मिलेंगे ये बेहतरीन फायदे

Tuna Fish Health Benefits: विटामिन डी और कैल्शियम ये दोनों पोषक तत्व हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। इसलिए विटामिन डी और कैल्शियम युक्त टूना मछली का सेवन हड्डियों के निर्माण और मजबूती के लिए फायदेमंद बताया गया है।

2 min read
Amazing-Health-Benefits-of-Tuna-Fish-In-Hindi Tuna Fish Khane Ke Fayde

नई दिल्ली। Tuna Fish Health Benefits: हमारे शारीरिक स्वास्थ्य पर हमारे खानपान का बहुत असर पड़ता है। पोषक तत्वों से युक्त और सही खानपान आपको स्वस्थ रखने के साथ ही कई बीमारियों से बचा सकता है। ये पोषक तत्व हमें दो प्रकार के खानपान से प्राप्त हो सकते हैं, जिनमें शाकाहार और मांसाहार शामिल है। अगर बात मांसाहार की की जाए तो टूना मछली को अपने आहार में शामिल करने के कई फायदे हो सकते हैं। टूना मछली में कई पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, प्रोटीन, आयरन, फोलेट, विटामिन डी, नियासिन तथा ऊर्जा भरपूर मात्रा में पाई जाती है। तो आइए जानते हैं टूना मछली खाने के सेहत से जुड़े बेहतरीन फायदों के बारे में...

1. ऊर्जावान बनाए
पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण टूना मछली का सेवन आपके शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, टूना मछली में मौजूद पर्याप्त कैलोरी के सेवन से शरीर में ऊर्जा की कमी की पूर्ति की जा सकती है।

2. हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए
विटामिन डी और कैल्शियम ये दोनों पोषक तत्व हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। इसलिए विटामिन डी और कैल्शियम युक्त टूना मछली का सेवन हड्डियों के निर्माण और मजबूती के लिए फायदेमंद बताया गया है। साथ ही हड्डियों से संबंधित रोग ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करने के लिए भी टूना मछली खाना फायदेमंद हो सकता है।

3. इम्यूनिटी में बढ़ोतरी
शरीर को स्वस्थ रखने और रोगों से लड़ने के लिए हमारी इम्यूनिटी का बेहतर होना बहुत आवश्यक है। ऐसे में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए टूना मछली का सेवन कारगर साबित हो सकता है। क्योंकि टूना मछली में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में अहम योगदान निभा सकता है।

4. गर्भावस्था में फायदेमंद
गर्भावस्था में महिलाओं को अतिरिक्त देखभाल और ढेर सारे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। एक शोध के अनुसार, ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त टूना मछली का सेवन गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए सेहतमंद हो सकता है। अगर गर्भवती महिला टूना मछली को अपने आहार में शामिल करती है, तो इससे भ्रूण के मस्तिष्क के विकास में भी मदद मिल सकती है।

Updated on:
06 Jan 2022 07:10 pm
Published on:
06 Jan 2022 07:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर