5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raisins For Women: महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है किशमिश, एनीमिया की शिकायत होती दूर

Raisins For Women: किशमिश का सेवन करना महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। किशमिश कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होती है। किशमिश महिलाओं में होने वाली खून की कमी को दूर करने में मदद करती है।

2 min read
Google source verification
benefits of raisins for women health

benefits of raisins for women health

Raisins For Women: किशमिश का सेवन करना महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। किशमिश कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होती है। किशमिश महिलाओं में होने वाली खून की कमी को दूर करने में मदद करती है।

Raisins For Women: किशमिश का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। किशमिश में विटामिन बी6, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, कॉपर और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन किशमिश का सेवन करना महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ये महिलाओं को कई समस्याओं से दूर रखने में मदद करती है। साथ ही किशमिश महिलाओं में एनीमिया की शिकायत को भी दूर करती है। इसके अलावा प्रेगनेंसी में भी इसका सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक माना जाता है। इसलिए महिलाओं को अपनी डाइट में किशमिश को जरूर शामिल करना चाहिए। तो आइए जानते हैं महिलाओं को किशमिश का सेवन करने से मिलने वाले फायदे के बारे में


महिलाओं के लिए किशमिश खाने के फायदे

1. एनीमिया की शिकायत दूर करने में फायदेमंद
अक्सर महिलाओं में में खून की कमी देखने को मिलती है। एनीमिया की शिकायत होने पर कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है। ऐसे में एनीमिया की शिकायत दूर करने के लिए किशमिश का सेवन करना महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि किशमिश में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है। जिससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है।
यह भी पढ़ें

2. कब्ज की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
प्रेगनेंसी के दौरान कई महिलाओं को कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं ऐसे में इस समस्याओं से बचने के लिए किशमिश का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि किशमिश में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है

3. आंखों की रोशनी को बढ़ाने में फायदेमंद
आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए किशमिश का सेवन करना महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि किशमिश में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन जैसे तत्व मौजूद होते है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें

4. एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद
अक्सर महिलाएं लगातार काम करने की वजह से सुस्ती, आलस या लो एनर्जी लेवल महसूस करती है। ऐसे में एनर्जी बढ़ाने के लिए किशमिश का सेवन करना महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि किशमिश ग्लूकोज और फ्रूट शुगर का अच्छा स्रोत है। जिसका सेवन करने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है।