2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बवासीर से लेकर तनाव तक को दूर करने में कारगर है कपूर, जानें इसके अचूक फायदे

Healthy Properties Of Camphor: कपूर में कई ऐसे तत्व हैं जो बवासीर से लेकर स्किन तक की बीमारियों में रामबाण की तरह काम करते हैं। कपूर जलाने से लेकर खाने तक में प्रयोग होता है। तो चलिए आज आपको कपूर के इन औषधिय गुणों के बारे में बताएं।

2 min read
Google source verification

image

Ritu Singh

Mar 03, 2022

benefits_of_camphor.jpg

कपूर के फायदे

कपूर प्राकृतिक चीजों से बना होता है। यह एक पेड़ की छाल से बनाया जाता है। यही कारण है कि इसमें कई रोगों का इलाज छुपा होता है। कपूर के साथ ही कपूर का तेल भी बहुत लाभदायक होता है। कपूर की खुशबू से भी कई तरह की अन्दरूनी बीमारियां दूर होती हैं। तो चलिए जानें कपूर के हेल्थ बेनिफिट्स क्या-क्या हैं।

- कपूर को दर्द और सूजन को दूर करने का अद्भुत गुण होता है। ये दर्दनिवारक की तरह काम करता है। दर्द वाली जगह पर इसका तेल लगाने से दर्द का अहसास कम होता है। वहीं, ये चोट आदि की सूजन को भी कम करता है।
-बवासीर में यदि खाने वाले कपूर को एक केले टुकड़े में डाल कर निगल लिया जाए तो बहुत कारगर होता है। रामदेव भी इसे बावासीर का अचूक इलाज बताते हैं।
- नैपी रेशेज या स्किन पर किसी तरह के रैशेज को दूर करने में भी कपूर बहुत काम आता है। कपूर को पीस कर नारियल के तेल में मिलाकर लगाने से ये बहुत असरदार बन जाता है।

-बालों में ड्रेंड्रफ हो तो कपूर को नारियल के तेल में मिलाकर लगाएं। ये तेजी से डेंड्रफ को कम करता है।
- खुजली से राहत पाने के लिए कपूर का इस्तेमाल करना चाहिए। चकत्ते पर कपूर का तेल या कपूर लगाना बहुत काम आता है।
- कपूर के तेल डिप्रेशन और तनाव को दूर करने वाला भी होता है। इस तेल की मालिश सिर में की जाए तो तनाव दूर होता है और नींद भी अच्छी आती है।
-कपूर सर्दी और खांसी के इलाज में मदद करता है और कंजेशन से राहत देता है। कपूर का तेल कई वेपोरब और डिकॉन्गेस्टेंट में भी इस्तेमाल होता है। इसे छाती और पीठ पर लगाने से सर्दी के संक्रमण से रहात मिलती है।
- नहाने के पानी में कपूर का तेल मिला कर नहाने से शरीर के फोड़े फुंसी भी दूर होते हैं।
(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। । किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

Story Loader