Mitti ke bartan me khana banane ke fayde: मिट्टी के बर्तन में खाना केवल स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि ये दिल से लेकर पेट तक की समस्याओं में फायदेमंद है।
मिट्टी के बर्तन में बने खाना बनाने से आपकी सेहत को अनेक फायदे मिलते हैं और शरीर मे मिनरल्स की कमी भी पूरी होती है।
मिट्टी के बर्तन में खाना रखने, बनाने और खाने के फायदे शायद ही जानते होंगे आप। मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल प्राचीन काल से होता आ रहा है। तो चलिए जानें कि मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने के क्या लाभ हैं।
मिट्टी के बर्तन के लाभ-Benefits of cooking In clay pots
मिट्टी के बर्तन में बने खाने से खाने के साथ इसमें आयरन, सल्फर, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी मिलते हैं। इससे शरीर को पोषक तत्वों की कमी नहीं होती।
मिट्टी के बरतनों में खाना बहुत ही धीमी आंच पर पकता है, इसलिए खाने के पोषक तत्व नष्ट नहीं होते। भोजन में मौजूद प्राकृतिक तेल नष्ट नहीं होते हैं।
मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने के स्वास्थ्य फायदे -Health Benefits of Cooking in Clay Pots
दिल के लिए फायदेमंद (Good for Heart Health)
मिट्टी के बर्तन में बने खाने में तेल का प्रयोग कम होता है, इसलिए ये कोलेस्ट्रॉल से लेकर हार्ट तक के लिए फायदेमंद होता है। कम तेल में ही स्वादिष्ट भोजन बन सकता है। साथ ही मिट्टी के बर्तन में बने भोजन में प्राकृतिक तेल और नमी की मात्रा बरकरार रहती है।
डायबिटीज की समस्या में फायदेमंद (Good for Diabetic Patient)
डायबिटीज पेशेंट्स को भी मिट्टी के बर्तन में खाना खाना और बनाना चाहिए। मिट्टी के बर्तन में भोजन पकाने की प्रक्रिया धीमी होती है और इससे पोषकत भी बरकारा रहती है और इसमें पका खाना तुरंत ग्लूकोज में कंवर्ट नहीं होता है। इससे इन्सुलिन का उत्पादन संतुलित रहता है।
इम्युनिटी होती है बेहतर (Immunity is better)
मिट्टी में मौजूद पोषक त्तव और खाने के पोषक तत्व मिलकर शरीर को अंदर से मजबूत बनाने हैं, इससे इम्युनिटी भी बेहतर होती है।
एसिडिटी की समस्या से बचाता है (Prevent Acidity)
मिट्टी के बर्तन में बना भोजन एसिडिटी की समस्या में भी फायदेमंद होता है। दरअसल मिट्टी के बर्तनों में प्राकृतिक तौर पर अल्कलाइन मौजूद होते हैं जो इसके पीएच स्तर को संतुलित रखने का काम करते हैं। इसलिए इसमें बने भोजन का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या का खतरा कम होता है। संतुलित पीएच स्तर एसिडिटी की समस्या में फायदेमंद माना जाता है।
तो अपने घर में भी आप मिट्टी के बर्तन लाएं और उसी में खाना पकाएं। स्वाद के साथ सेहत का भी तोहफा मिलेगा।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।