3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Covid-19 : ओमिक्रोन के बाद अब ‘डेल्मीक्रोन’ का बढ़ता खतरा

कोरोना वायरस ने पिछले दो साल से देश और दुनिया में कोहराम मचा रखा है। एक वेरिएंट जाता नहीं कि दूसरा आ जाता है। वुहान वेरिएंट पहली लहर लाया डेल्टा ने दुनियाभर में तबाही मचाई और अब ओमीक्रोन अपना भयावह रूप दिखा रहा है। इस बीच ओमीक्रोन के भाई' का पता चला है। दरअसल अमेरिका और यूरोप के देशों में स्थिति बिगड़ती जा रही है और माना जा रहा है कि वहां 'डेल्मीक्रोन वेव' चल रही है। भारत में भी केस धीरे-धीरे बढ़े हैं। अमेरिका के कई राज्यों में ओमिक्रोन और डेल्टा के मिले-जुले मामले सामने आ रहे हैं. तो चलिए हम आपको डेल्मीक्रोन के लक्षण के बारे में बताते हैं।

2 min read
Google source verification

नई दिल्ली : कुछ एक्सपर्ट इस वेव को डेल्मीक्रोन वेव कह रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार की टास्क फोर्स के सदस्य शशांक जोशी का कहना है कि अमेरिका और यूरोप में डेल्मीक्रोन डेल्टा और ओमीक्रोन स्पाइक के कारण केस की छोटी सुनामी आ रही है। उन्होंने कहा कि यह देखना अभी बाकी है कि भारत में ओमीक्रोन का कितना और कैसे असर होगा। भारत में डेल्टा वेरिएंट काफी फैला था फिलहाल देश में यह भी मौजूद है। दुनिया के दूसरे हिस्सों में डेल्टा की जगह ओमीक्रोन लेता जा रहा है लेकिन अभी इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता कि डेल्टा डेरिवेटिव्स और ओमीक्रोन का क्या असर होगा।

क्या है डेल्मीक्रोन
आपको बता दें कि डेल्मीक्रोन कोरोना वायरस का कोई नया वेरिएंट नहीं है । कई हेल्थ एक्सपर्ट्स और वैज्ञानिकों का मानना है कि डेल्टा और ओमिक्रोन वेरिएंट दोनों में एक-एक खास गुण है। डेल्टा वेरिएंट बेहद खतरनाक है और ओमिक्रोन बहुत संक्रामक है। इसके साथ ही अमेरिका में हुए एक सर्वे से पता चला है कि पिछले महिने तक अमेरिका में 99 प्रतिशत मामले डेल्टा वेरिएंट के थे। लेकिन दिसंबर के महीने की शुरुआत के साथ ही ओमिक्रोन के मामलों में काफी तेजी देखी जा रही है । कई मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि अमेरिका में ओमिक्रोन के चलते एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी हैं।

डेल्मीक्रोन के क्या हो सकते हैं लक्षण
कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का यह मानना है कि चूंकि डेल्मीक्रोन कोई नया वेरिएंट नहीं है और यह डेल्टा और ओमिक्रोन से मिलकर बना एक संयोजन है तो यह ज्यादा संक्रामक और जानलेवा हो सकता हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक लगातार रिसर्च कर रहे हैं । लेकिन कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि डेल्मीक्रोन के लक्षण डेल्टा वेरिएंट जैसा ही होगा। यह लक्षण है बहुत तेज बुखार आना खांसी आना स्वाद और गंध पर बुरा प्रभाव सिर में तेज दर्द गले में खराश आदि जैसे लक्षण।

Story Loader