
इंफ्लामेट्री बाउल्ज डिसीज पेट की बेहद गंभीर बीमारी है
पेट की समस्या के कई कारण हो सकते हैं। गैस, बदहजमी, पेट की जलन, अपच जैसी कई समस्याओं में पेट फूलने लगता है और ज ये बीमारी गंभीर होती है तो इंफ्लामेट्री बाउल डिसीज (IBD) में बदल जाती है। खास बात ये है कि इस बीमारी के लक्षण शुरुआती स्तर पर बहुत ही सामान्य लगती हैं। लेकिन जब यह बीमारी गंभीर रूप लेती है तो आंत और पेट के अंदरूनी हिस्सों को सबसे ज्यादा क्षति होती है। इसके चलते पेट में लगातार समस्या कोई ना कोई समस्या बनी रहती है।
Inflammatory Bowel Disease- क्रॉनिक डिजीज है इंफ्लामेट्री बाउल डिजीज (आईबीडी)
इंफ्लामेट्री बाउल डिजीज (Inflammatory bowel disease (IBD) पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारी होती है,जो पेट के अंदरूनी हिस्सों में सूजन के कारण कई दिक्कते पैदा करने लगते हैं, जो क्रॉनिक इंफ्लामेशन की वजह बन जाते है।
Inflammatory Bowel Disease Reason- इंफ्लामेट्री बाउल डिजीज की वजह
पाचनतंत्र में सूजन आने की कोई एक निश्चित कारण नहींं होता है। इसके पीछे बैक्टीरिया या वारयस भी होते हैं, क्योंकि ऐंटिजेंस हमारे पाचन तंत्र और आंतों में सूजन को बढ़ाते हैं। कई बार ये वंशानुगत भी हो सकते हैं। जिनके कारण शरीर में इस तरह का ऑटोइम्यून रेस्पॉन्स देखने को मिलता है।
Inflammatory Bowel Disease Type- इंफ्लामेट्री बाउल डिजीज के प्रकार
इंफ्लामेट्री बाउल डिजीज दो प्रकार की होती है। पहला जब पेट के अंदरूनी भागों में खासतौर से पाचन तंत्र में लंबे समय तक सूजन रहती है, तो क्रहॉन्स डिजीज का खतरा बढ़ता है। इसे सीधे तौर पर डायजेस्टिव ट्रैक्ट पर सूजन होती है। दूसरी होती है, अल्सरेटिव कोलाइटिस। इसमें बड़ी आंत में सूजन आ जाती है, जो काफी गंभीर रूप में होती है और लंबे समय तक बनी रहती है।
यह सूजन इतनी अधिक होती है कि व्यक्ति का सामान्य जीवन भी प्रभावित होने लगता है। यह सूजन लंबे समय तक बनी रह सकती है। यदि समय पर इस समस्या का इलाज ना कराया जाए तो रोगी की जान को खतरा भी हो सकता है।
Symptoms of Inflammatory bowel disease-इंफ्लामेट्री बाउल डिजीज के लक्षण
आईबीडी के शुरुआती ऐसे होते हैं जिसे आसानी से पकड़ा नहीं जा सकता है। इसके लक्षण सामान्य पेट की बीमारी की तरह नजर आते हैं। इससे प्राथमिक तौर पर इसे समझना आसान नहीं होता है। आईबीडी के संबंध में मुख्य बात यह है कि इस बीमारी के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। क्योंकि ये लक्षण इस बात पर आधारित होते हैं कि समस्या रोगी के पाचनतंत्र के किस हिस्से में हो रही है। इन लक्षणों में पेट में तेज दर्द, पेट दर्द का लगातार बने रहना, पॉटी के साथ खून आना, डायरिया और मितली आने की समस्या शामिल हैं।
Treatment of Inflammatory bowel disease - आईबीडी का इलाज
इस बीमारी का इलाज बीमारी की स्थिति और गंभीरता को देखते हुए इलाज तय होता है। आईबीडी की समस्या को शुद्ध भोजन और संतुलित जीवनशैली के साथ काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही ये दो ही वे ओपन सीक्रेट्स हैं, जो इस बीमारी को होने से रोकते हैं। इस बीमारी का सामना कर चुके लोगों को फास्ट फूड और तला-भुना मसालेदार भोजन अधिक नहीं करना चाहिए।
Updated on:
06 Apr 2022 09:28 am
Published on:
06 Apr 2022 09:26 am

बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
