
चक्कर आना किसी न किसी समस्या का संकेत होता है। बार-बार चक्कर आना वर्टिगो का जाता है। कई बार चक्कर आना शारीरिक कमजोरी, खून की कमी या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी लक्षण होता है। लेकिन इसके पीछे कई और कारण भी हो सकते हैं। इसलिए सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि चक्कर बार-बार आना किसी बीमारी के होने की संकेत है। तो चलिए जानें कि चक्कर किन-किन बीमारियों का संकेत होता है।
चक्कर अगर बार-बार आ रहा तो हो सकते हैं ये कारण
ब्लड प्रेशर लो होना- जब भी ब्लड प्रेशर लो होता है तो उसमें चक्कर भी आता है और धुंधला भी दिखता है।
डिहाइड्रेशन-अगर आपके शरीर में पानी की कमी हो रही है तो भी चक्कर आएगा। गर्मी में ऐसा होना बहुत आम है, लेकिन ये संकेत बहुत गंभीर होता है। मुंह सूखने के साथ चक्कर आए तो तुरंत ओआरएस का घोल पीना शुरू कर दें।
ब्रेन ट्यूमर - अगर आपके ब्रेन में ट्यूमर बन रहा है तो भी चक्कर आ सकते हैं। कई बार सिर में तेज दर्द भी हो सकता है।
स्पॉन्डिलाइटिस - गर्दन की समस्या स्पॉन्डिलाइटिस में भी चक्कर बार-बार आता है। बैठे-बैठे भी सिर घूम जाता है।
ब्लड शुगर लेवल कम होना-अगर बॉडी में शुगर का स्तर अचानक से कम होता है तो भी चक्कर आने लगता है।
न्यूरोलॉजिकल कंडीशन में- शरीर अगर सी न्यूरों संबंधित बीमारी जैसे पार्किंसंस डिजीज, मल्टीपल स्क्लेरोसिस से पीड़ित हो रहा तो भी चक्कर आते हैं।
एंग्जाइटी अटैक पर- अगर आपको तनाव बहुत होता है तो एंग्जाइटी अटैक आ सकते हैं और इसमे सीने में दर्द के साथ कई बार चक्कर भी आते हैं।
कान की समस्या- आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कान की समस्या में भी चक्कर आते हैं। कई बार टिनिटस जैसी गंभीर बीमारी में भी ऐसा देखा गया है।
(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
Published on:
02 Apr 2022 07:51 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
