मसाला भांगड़ा को आप बिना कोरियोग्राफी के भी कर सकते हैं। लेकिन भांगड़ा के लिए संगीत या गाने की जरूरत होगी। बाकि तरह के डांस को करने का एक अपना अंदाज़ होता है पर मसाला भांगड़ा में किसी तरह के कोई स्टेप्स नहीं होते हैं आप इसे अपने तरीके से कर सकते हैं।
2. मसाला भांगड़ा करने के लिए वॉर्म अप जरूरी है, आपको कम से कम 15 मिनट वॉर्म अप करना चाहिए।
3. किसी तेज बीट पर म्यूजिक या धुन को चलाएं।
4. आप अपनी क्षमता के मुताबिक टाइमर सेट करके डांस करें।
5. कोशिश करें कि डांस करते समय आपने सर्पोट शूज़ पहनें हो, इससे इंजरी की आशंका कम हो जाती है।
6. मसाला भांगड़ा करने के बाद कुछ देर आराम करें और फिर दूसरा सेशन शुरू करें।
1. मसाला भांगड़ा करने से शरीर टोन्ड रहता है।
2. कंधें एब्स पैर आदि हिस्सों की मसल्स की मजबूती के लिए मसाला भांगड़ा फायदेमंद होता है।
4. मसाला भांगड़ा करने से स्टेमिना बढ़ाने में मदद मिलती है।
5. मसाला भांगड़ा करने से हार्ट डिसीज का खतरा कम होता है और हार्ट हेल्दी रहता है।
6. स्टेमिना बढ़ाने के लिए मसाला भांगड़ा फायदेमंद होता है आप इसे अपने तरीके से कम या ज्यादा कर सकते हैं।
मसाला भांगड़ा करने से आप 600 से 700 कैलोरीज़ बर्न कर सकते हैं। आप मसाला भांगड़ा को अपने शरीर के मुताबिक कर सकते हैं पर भांगड़ा करने से पहले आप शरीर को वॉर्म अप जरूर करें नहीं तो नस में खिंंचाव भी हो सकता है।