बवासीर (hemorrhid) के कारण आपके गुदा और मलाशय की नसों में सूजन उत्पन्न होती है, जिससे आपको दर्द, खुजली और कभी-कभी रक्तस्राव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस सूजन को मस्से के नाम से भी जाना जाता है, जो मलाशय के अंदर और बाहर दोनों स्थानों पर हो सकते हैं। इन मस्सों के बढ़ने से आपको मल त्याग के समय तीव्र दर्द का अनुभव होता है।