
Food for stamina: Healthy superfoods to increase stamina
Food for stamina: नई दिल्ली। यदि आप थोड़ा दूर पैदल चल कर थक जाते हैं या सीढ़ी चढ़ते टाइम हांफ जाते हैं तो शायद ये स्टेमिना के कमी के कारण हो सकता है। वर्कआउट या एक्सरसाइज करते टाइम हमें ज्यादा स्टैमिना की जरुरत होती है। क्योंकि तब हम अपनी कैलोरी बर्न कर रहे होते हैं और यदि हमें जल्दी थकान होने लग जाए या हम अपनी पूरी एक्सरसाइज सही से ना कर पाएं तो ये भी स्टेमिना के कमी से हो सकता है। स्टेमिना की कमी को दूर करने के लिए आपको अपनी डाइट पर स्पेशल दिन रखना चाहिए। आप थोड़ी-थोड़ी देर में फलों का सेवन कर सकते हैं। या कुछ सुपरफूड्स भी खा सकते हैं जिनका सेवन करने से आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करोगे। तो आइए अब हम जानते हैं कि स्टेमिना को बढ़ाने के लिए हम किन-किन चीजों को उपयोग में लेकर आ सकते हैं।
नई दिल्ली।1. केला- केला बहुत ही ताकतवर और फायदेमंद माना जाता है। यदि आप नास्ते में दो या तीन केले को खालें तो पूरा दिन ऊर्जा के साथ काम कर सकते हैं। ये आपके स्टेमिना को इतना बूस्ट कर देता है कि जल्दी आपको थकान महसूस नहीं होती। जिनका वजन नहीं बढ़ रहा हो या जो बहुत कमजोर हो गए हों उनको नास्ते में केले का उपयोग करना चाहिए। केले में पोटेशियम और एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो स्टेमिना को तेज़ी से बढ़ा देती है। एक्सरसाइज या वर्कआउट करने से एक घंटे पहले केला खा लें जिससे बॉडी में स्टेमिना की कमी ना हो और आप सही से एक्सरसाइज कर सकें।
2. चिया सीड्स- चिया सीड्स जो कि दिखने में ब्लैक कलर के छोटे-छोटे से सीड्स होते हैं। ये हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। यदि आपका वजन ना घट रहा हो और बढ़ते वजन से परेशान हो चुके हो तो आप इन सीड्स का उपयोग कर सकते हैं। चिया सीड्स का उपयोग स्टामिना को बढ़ाने के लिए भी करा जाता है। ये आपके शरीर को भरपूर ऊर्जा देते हैं। इसलिए सुबह-सुबह आप चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं।
3. नारियल पानी- नारियल पानी जितना ये टेस्टी होता है उतना ही फायदेमंद भी। पूरे दिन में कम से कम दो से तीन बार आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। नारियल पानी में विटामिन ए की मात्रा अत्यधिक होती है जो कि शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। इसके सेवन से आप हाइड्रेट भी रहते हो और ये पानी की कमी नहीं होने देता है। स्टेमिना को बढ़ाने के लिए नारियल का पानी सुपरफूड माना जाता है।
4. क्विनोआ- क्विनोआ में ग्लूटन की मात्रा बिलकुल नहीं होती। ये ग्लूटन फ्री होता है। इसमें एमिनो एसिड,कार्बोहायड्रेट, मिनरल्स आदि फायदेमंद तत्त्व मौजूद होते हैं। यह स्टेमिना को बढ़ाता है इसलिए नाश्ते में आप इसका सेवन कर सकते हैं।
Published on:
27 Jul 2021 02:49 pm

बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
