
Foods that are harmful for kidney
किडनी में स्टोन, किडनी का सही तरह से फिल्टरेशन न कर पाना आदि की समस्या कई कुछ फूड्स के खाने से बढ़ने लगती है। तो अगर आप अपनी किडनी को हेल्दी रखना चाहते हैं या किडनी की किसी समस्या से जूझ रहे तो आपको कम से कम 5 तरह के फूड्स को अपनी डाइट से बिलकुल हटा देना चाहिए।
जानिए, किडनी का सवस्थ रहना क्यों है जरूरी- Know why it is important for kidney to be healthy
शरीर का एक छोटा पर बेहद महत्वपूर्ण अंग है, अगर ये खराब होने लगे तो इससे शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। इसे शरीर की गंदगी बाहर नहीं निकल पाती। किडनी यूरिन का निर्माण करने के साथ ब्लड प्रेशर को सुचारू बनाने वाले हॉर्मोन्स को स्रावित करती है। अगर ये खराब हो जाए या सही तरीके से काम न करे तो मरीज को डायलिसिस पर आना पड़ता है। अगर आप इनसे बच कर रहना चाहते हैं तो पांच फूड को अपनी डाइट से कट कर दें। गलत खानपान और अव्यवस्थित लाइफस्टाइल के चलते किडनी में कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं, जैसे किडनी इंफेक्शन, किडनी में स्टोन, गुर्दे का कैंसर आदि।
किडनी खराब होने के लक्षण- kidney failure symptoms
किडनी के लिए नुकसानदायक फूड्स-Foods that are harmful for kidney
1. नमक
नमक में सोडियम होता है, यह पोटैशियम के साथ मिल कर शरीर में फ्लूड की मात्रा को सही बनाए रखता है, लेकिन खाने में अगर नमक मात्रा ज्यादा ली जाए तो यह फ्लूड की मात्रा को बढ़ा देता है, जिससे किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ता है और नुकसान पहुंच सकता है।
2. डेयरी प्रोड्क्ट्स
दूध, चीज़, पनीर, बटर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स किडनी की गंभीर समस्या में एकदम नही लेना चाहिए। डेयरी प्रोडक्ट्स में प्रोटीन की मात्रा उच्च होती है, जो किडनी को नुकसान पहुंचाती है. डेयरी प्रोड्क्ट्स में कैल्शियम की मात्रा ज़्यादा होती है, जिससे किडनी में स्टोन बन सकते हैं।
3. रेड मीट
रेड मीट में प्रोटीन की मात्रा उच्च होती है, लेकिन प्रोटीन हमारे शरीर के लिए ज़रूरी भी होता है. हालांकि, रेड मीट को पचाना हमारे शरीर के लिए मुश्किल हो जाता है, जिसका असर किडनी पर पड़ता है.
4.शराब या सोडे का सेवन
शराब या सोडे का सेवन से किडनी के खराब होने का खतरा ज्यादा होता है। ज्यादा शराब के सेवन से किडनियों की फंक्शनिंग में दिक्कत हो सकती है। सोडा-कोल्ड ड्रिंक आदि बिकुल लेना छोड़ देना चाहिए।
5. आर्टिफिशियल स्वीटनर
बाजार में मिलने वाली मिठाइयों, कुकीज और ड्रिंक्स में आर्टिफिशियल स्वीटनर का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, जो किडनी की सेहत के लिए नुकसानदायक है। जो लोग शुगर के मरीज हैं, उन्हें किडनी से जुड़ी बीमारियां होने की आशंका ज्यादा रहती है। ऐसे लोगों को कभी भी इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Published on:
15 Apr 2022 02:05 pm

बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
