3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गजक में खड़िया मिट्टी की मिलावट, किडनी को खतरा, ऐसे जांचें

सर्दी बढ़ने के साथ ही तिल से बने उत्पाद गजक रेवड़ी की मांग भी तेजी से बढ़ जाती है। इस मौसम में ये बेहद स्वास्थ्य वर्धक भी माने जाते हैं, लेकिन बाजार में मिलावट के बढ़ते मामलों के चलते ये उल्टा स्वास्थ्य के लिए खतरा भी बन सकते हैं। गजक में सेलम खड़िया से लेकर घास—फूंस तक की मिलावट की शिकायतें सामने आ रही हैं, इतना ही नहीं इनमें घटिया तिल और गुड़ के प्रयोग किए जाने की भी शिकायत है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jaya Sharma

Dec 29, 2023

gajak_1.jpg

सर्दी बढ़ने के साथ ही तिल से बने उत्पाद गजक रेवड़ी की मांग भी तेजी से बढ़ जाती है। इस मौसम में ये बेहद स्वास्थ्य वर्धक भी माने जाते हैं, लेकिन बाजार में मिलावट के बढ़ते मामलों के चलते ये उल्टा स्वास्थ्य के लिए खतरा भी बन सकते हैं। गजक में सेलम खड़िया से लेकर घास—फूंस तक की मिलावट की शिकायतें सामने आ रही हैं, इतना ही नहीं इनमें घटिया तिल और गुड़ के प्रयोग किए जाने की भी शिकायत है।

gajak.jpg

जहां स्वास्थ्य के नुकसान पहुंचाने वाले मिलावटी तिल उत्पाद गंभीर चिंता का विषय है, वहीं खराब और पुराने तिल व सड़े हुए रंगीन गुड़ की मिलावट इसे और भी अधिक नुकसानदेह बना सकती है। गजक को आकर्षक और चमकीली दिखाने के लिए इसमें रंग और दूसरे कैमिकल मिलाने की भी आशंका बनी रहती है।  

gak.jpg

सेलम खड़िया वजन बढ़ाने के लिए डाली जाती है, लेकिन उसमें बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम होता है। खड़िया एक तरह की मिट्टी होती है, जिसकी ज्यादा मात्रा सेहत के नुकसान दायक होती है। मिट्टी किडनी की सेहत बिगाड़ती है। गजक के छोटे टुकड़े को पानी में डालकर देख सकते हैं कि उसमें मिट्टी है या नहीं। मिट्टी होगी पानी में नीचे जम जाएगी।