
Health benefits of bottle gourd for weight loss and bone
Bottle Gourd Benefits: लौकी का सेवन करने से शरीर को कई तरह से लाभ मिलते हैं। भारतीयों व्यंजनों में लौकी का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। कई पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर लौकी स्वास्थ्य जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही लौकी में विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन और सोडियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो शरीर के पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करता है। रोजाना लौकी का सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है। साथ ही ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं लौकी का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले लाभ के बारे में
लौकी खाने के फायदे
हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए लौकी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लौकी में कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप लौकी का जूस या लौकी की सब्जी का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: शहद और केसर के है ये अद्भुत फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण
वजन को कम करने में फायदेमंद
वजन को कम करने के लिए लौकी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लौकी में विटामिन, आयरन और पोटेशियम के गुण पाए जाते हैं जो वजन को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो नियमित रूप से लौकी का जूस जरूर पिएं।
स्ट्रेस को कम करने में फायदेमंद
स्ट्रेस को कम करने के लिए लौकी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लौकी में सेडेटिव प्रॉपर्टीज मौजूद होती है जिससे शरीर रिलेक्स रहता है। साथ ही ये स्ट्रेस की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, लौकी में पानी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: सफेद काली मिर्च डायबिटीज को कंट्रोल करने से लेकर पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में होता है सहायक
पेट की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
पेट की समस्या को दूर करने के लिए लौकी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लौकी में फाइबर के गुण पाए जाते हैं जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
23 Jun 2022 03:47 pm
Published on:
23 Jun 2022 03:46 pm

बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
