20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Benefits of Peanuts: आइए जानते हैं मूंगफली खाने के फायदे, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं

Benefits of Peanuts: मूंगफली खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। मूंगफली को गरीबों का बादाम कहते हैं। मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में आयरन, कैल्शियम और जिंक पाया जाता है। इसे खाने से ताकत भी मिलती है। इसका सेवन पुरुषों को बहुत फायदे देता है। मूंगफली खाने से दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।

2 min read
Google source verification
Benefits of Peanuts: आइए जानते हैं मूंगफली खाने के फायदे, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं

Health benefits of eating peanuts

नई दिल्ली। Benefits of Peanuts: मूंगफली खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। जो आपको कई सारी बीमारियों से बचाता है। मूंगफली को गरीबों का बादाम कहा जाता है और इसमें स्वाद के साथ साथ कई प्रकार के स्वास्थ्य को लाभ पंहुचाने संबंधी गुण भी होते हैं। मूंगफली में विटामिन, मिनरल्स, न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इससे काफी ऊर्जा मिलती है। इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स,नियाचिन, रिबोफ्लेविन, थियामिन, विटामिन बी6, विटामिन बी9 और पेंटोथेनिक एसिड होता है। इसके रोजाना सेवन से आपको कब्ज की समस्या कभी नहीं होगी। यह पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाने में कारगर है। इसका सेवन महिलाओं के लिए भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह प्रजनन शक्ति को बेहतर बनाती है। तो आइए जानते हैं मूंगफली खाने के फायदे के बारे में।

मूंगफली खाने के फायदे

1. कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद :

मूंगफली का खास गुण यह है कि यह शरीर पर स्मार्टली काम करती है। यह शरीर में से बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है। इसमें मोनो-अनसचुरेटेड फैटी एसिड खासतौर पर ऑलइक एसिड होता है जिससे दिल संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

2. पाचन के लिए फायदेमंद :

मूंगफली का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि खाना खाने के बाद अगर आप रोजाना एक 50 या 100 ग्राम मूंगफली खाते हैं, तो इससे भोजन को पचाने में मदद मिलती है। इससे शरीर में खून की कमी भी पूरी होती है।

3. स्किन के लिए फायदेमंद :

अगर आप बढ़ती उम्र को रोकना चाहते हैं, तो उसके लक्षणों को रोकने के लिए भी मूंगफली खाना सही माना गया है। इसके अंदर प्रोटीन, वसा, फाइबर, खनिज, विटामिन और एंटीआक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसके सेवन से स्किन ज्यादा समय तक जवां बनी रहती है। चेहरे पर नजर आती झुर्रियों को कम करने के लिए मूंगफली के तेल से मालिश करें भी कर सकते हैं। यह आपकी स्किन को ज्यादा समय तक यंग बनाए रखेगा।

4. हड्डियों के लिए फायदेमंद :

मूंगफली में कैल्शियम और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा होती है। ऐसे में इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं। अगर आपको दूध पीने में दिक्कत होती है तो यकीन मानिए मूंगफली इसका एक बेहतर विकल्प है।

5. वजन कम करने के लिए फायदेमंद :

मूंगफली को वजन कम करने में बहुत उपयोगी माना जाता है। दरअसल, इसमें प्रोटीन और फाइबर होते हैं और ये दोनों ही पोषक तत्व जल्दी-जल्दी भूख लगने की आदत में सुधार लाते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसलिए रोजाना मूंगफली का सेवन करना चाहिए।