12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sapodilla Benefits: सर्दियों में चीकू के सेवन से मिलते हैं ढेरों फायदे

Sapodilla Benefits: चीकू का सेवन आपको ठंड तथा खांसी-जुकाम से बचाए रखने में फायदेमंद हो सकता है। इसमें कुछ ऐसे रासायनिक गुण मौजूद होते हैं, जो बच्चों तथा बड़ों दोनों के लिए स्वास्थ्यवर्धक होते हैं।

2 min read
Google source verification
chikoo.jpg

Health-Benefits-of-Eating-Sapodilla-In-Winter Chikoo Khane Ke Fayde

नई दिल्ली। Sapodilla Benefits: सर्दियों में बड़े शौक से खाया जाने वाला चीकू स्वादिष्ट होने के साथ ही गुणों की खान होता है। एक छोटे से आलू की तरह दिखने वाला मीठा, रसीला और दानेदार यह फल कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सर्दियों में भी चीकू खाने के कई लाभ हो सकते हैं। चीकू में विटामिन ए, आयरन, फाइबर, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन सी, फोलेट तथा नियासिन आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इन्हीं खूबियों के कारण सर्दियों में स्वस्थ रहने और रोगों से बचने के लिए चीकू खाने के कई फायदे देखे जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं ठंड के मौसम में चीकू का सेवन करने से होने वाले लाभों के बारे में...

1. सर्दी-खांसी से बचाए
चीकू का सेवन आपको ठंड तथा खांसी-जुकाम से बचाए रखने में फायदेमंद हो सकता है। इसमें कुछ ऐसे रासायनिक गुण मौजूद होते हैं, जो बच्चों तथा बड़ों दोनों के लिए स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। जिन लोगों को लंबे समय से खांसी की समस्या हो रही है, वह भी चीकू का सेवन कर सकते हैं।

2. चमकदार त्वचा के लिए
अक्सर सर्दियों में हमारी त्वचा बेजान और रूखी नजर आने लगती है। साथ ही हमारी त्वचा की नमी और चमक भी गायब होने लगती है। ऐसे में विटामिन सी और फाइबर से युक्त चीकू का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। चीकू खाने के अलावा आप इसके छिलकों से चेहरे पर मसाज कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके चेहरे की मृत त्वचा हटने के साथ ही टैनिंग भी कम की जा सकती है।

3. मजबूत हड्डियों के लिए
ठंड के मौसम में कई लोगों को जॉइंट पेन या हड्डियों के दर्द की समस्या परेशान करने लगती है। ऐसे में कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत होने के कारण आपकी हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए चीकू का सेवन फायदेमंद हो सकता है। यही नहीं चीकू इसमें आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस तथा फोलेट्स भी मौजूद होते हैं, जो आपकी हड्डियों को वृद्धावस्था तक स्वास्थ्य बनाए रख सकते हैं।