स्वास्थ्य

इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने तक,आप भी जानिए पालक के इन फायदों के बारे में

हरी सब्जियों में खासतौर में पालक की बात करें तो इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। जो आंखों की रोशनी के लिए बेहद फायदेमंद होता है।और कई बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है।

2 min read
spinach

नई दिल्ली। हरी सब्जियों के सेवन में कई सारे पौष्टिक तत्त्व पाए जाते हैं। जो आंखों की सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होते हैं। हरी सब्जियों में बात की जाए पालक की तो ये ये अनेक तत्वों से भरपूर होता है। पालन आयरन की कमी को दूर कर देती है। वहीं ये शरीर में हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है। इसलिए जानिए पालक से होने वाले फायदों के बारे में।

जानिए पालक में कौन-कौन से पोषक तत्त्व पाए जाते हैं
पालक की बात करें तो इसमें प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेट्स,खनिज, विटामिन, मिनरल्स आदि चीजें भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। इसमें वहीं फ्लेवोनोइड्स एंटीआक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो शरीर में इम्युनिटी को बूस्ट करने में कारगर साबित होती है। वहीँ ये कई बीमारियों के लड़ने में भी मदद करती है। आप पालक को अनेकों प्रकार से खा सकते हैं। पालक की सब्जी के रूप में ,सूप के रूप में ,सलाद के रूप में आदि तरह से खा सकते हैं। पालक का सेवन स्वाद में तो अच्छा होता ही है। वहीं ये सेहत को भी अनेकों लाभ पहुंचाता है।
आपको बताते चलें कि पालक का सेवन हमारे पाचन तंत्र को मजबूत रखने में कारगर साबित होता है। इसमें बीटा केरोटीन और विटामिन सी,विटामिन डी के जैसे अनेकों तत्त्व पाए जाते हैं। जो शरीर में जोड़ों के दर्द को दूर करने में सहायक होते हैं।

पालक के सेवन से होने वाले ये फायदे
आपको बताते चलें की पालक के सेवन से शरीर में कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। ये याददाश्त को मजबूत रखती है। वहीं खून की कमी को भी शरीर से दूर करने में सक्षम होती है। पालक में कैलोरी की कम मात्रा होने की वजह से वेट नहीं बढ़ता है। कैलोरी कम होती है वहीं पोषक तत्त्व अधिक होते हैं। आपको बताते चलें कि पालक में ओमेगा 3 भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए नियमित रूप से आपको इसका सेवन करना चाहिए। पालक की सब्जी के साथ-साथ इसके जूस का भी सेवन कर सकते हैं।

Updated on:
18 Oct 2021 08:13 pm
Published on:
18 Oct 2021 08:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर