
,,,,
नई दिल्ली। Super Food Avocado Health Benefits: शारीरिक बीमारियों से मुक्ति पाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए उचित व्यायाम के साथ सही एवं संतुलित आहार भी बहुत जरूरी है। हमारे शरीर को कई पोषक तत्व प्रदान करने के लिए फल भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दूसरी ओर कुछ फल एवं सब्जियां ऐसी भी हैं जिन्हें सुपरफूड कहा जाता है। उन्हीं में से एक है एवोकाडो। जो कि एक बड़े आकार का गूदेदार फल होता है जिसके अंदर एक बड़ा बीज भी होता है। आइए जानते हैं कि पोषक तत्वों से युक्त एवोकाडो हमारे शरीर के लिए किस प्रकार लाभदायक है:
1. स्वस्थ लिवर
लिवर स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए भी एवोकाडो का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि एक शोध के अनुसार एवोकाडो नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर की समस्या के खतरों जैसे अधिक लिपिड, बढ़ा हुआ वजन और लिवर में सूजन आदि से छुटकारा दिलाने में सहायक हो सकता है। जिससे एवोकाडो इन जोखिम कारकों के नियंत्रण द्वारा फैटी लिवर की समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकता है।
2. अर्थराइटिस से राहत
अर्थराइटिस की समस्या में होने वाले दर्द और सूजन से राहत पहुंचाने के लिए एवोकाडो और सोयाबीन तेल के मिश्रण का सेवन कारगर होता है। इसके अलावा विशेषज्ञों का कहना है कि एवोकाडो के बीच में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी होता है जो सूजन को कम करता है। साथ ही एवोकाडो फल के साथ इसका बीज और तेल भी इस समस्या के लिए प्रभावी माना जा सकता है।
यह भी पढ़ें :
3. स्वस्थ दांत और मसूड़े
पोटेशियम युक्त एवोकाडो दांतो की सड़क सड़न को रोकने में कारगर होता है। इसके अतिरिक्त मसूड़ों की सूजन और संक्रमण से संबंधित बीमारियों को भी कम करने में भी एवोकाडो में मौजूद मैग्नीशियम लाभदायक होता है। साथ ही मौखिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए एवोकाडो में कम कार्बोहाइड्रेट के साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है।
4. बेहतर पाचन एवोकाडो में मौजूद भरपूर फाइबर की मात्रा पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायक साबित हो सकती है। कुछ अध्ययनों की मानें तो एवोकाडो में मौजूद फाइबर आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है। जिससे पाचन क्रिया अच्छे ढंग से हो पाती है।
5. किडनी स्वास्थ्य
एवोकाडो मुक्त कणों के प्रभाव को तथा कोलेस्ट्रॉल को कम करके किडनी को नुकसान पहुंचने से बचाता है। इसके अतिरिक्त एक अध्ययन के अनुसार एवोकाडो के बीज का चूर्ण सप्लीमेंट किडनी की कार्य क्षमता को बेहतर बना सकता है। जिस कारण एवोकाडो के बीज के चूर्ण को भी किडनी के लिए अच्छा माना जा सकता है।
Updated on:
17 Sept 2021 06:05 pm
Published on:
17 Sept 2021 06:03 pm

बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
