
Home Remedies To Reduce Swelling In Feet In Hindi
पैरों में सूजन आने के कई कारण हो सकते हैं। पैरों में सूजन आने के सामान्य कारणों में पैर में चोट लग जाना, मोटापा, वॉटर रिटेंशन या ठंड का मौसम आदि शामिल हैं। पैरों में सूजन के कारण चलने-फिरने या काम करने में काफी तकलीफ झेलनी पड़ती है। जिन लोगों को पैरों में सूजन की समस्या है, उन्हें अपने खानपान पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, पैरों की सूजन से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय को अपनाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं पैरों में आई सूजन राहत दिलाने में कौन से रूप घरेलू उपाय कारगर हो सकते हैं...
1. हल्दी और नारियल तेल
हल्दी के इस्तेमाल से पैरों की सूजन को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच कोकोनट ऑयल लेकर दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें। अब इस तैयार पेस्ट को सूजन वाली जगह पर अच्छी तरह मल लें। जब यह पेस्ट सूख जाए, तो गुनगुने पानी से पैरों को धो लें।
2. बर्फ का सेक
पैरों की सूजन दूर करने के लिए बर्फ का सेक करना भी एक अच्छा घरेलू उपाय साबित हो सकता है। आइसपैक लगाकर पैरों की सूजन और दर्द से आराम मिल सकता है। इस उपाय को करने के लिए आप एक सूती कपड़े में चार-पांच आइस क्यूब को बांधकर इससे पैरों पर सिकाई कर सकते हैं। साथ ही इससे पैरों में रक्त प्रभाव भी बेहतर होता है।
3. अदरक है फायदेमंद
अदरक के तेल के फायदे पैरों की सूजन दूर करने के लिए देखे जा सकते हैं। इसके लिए आप पूरे दिन में अदरक के तेल से पैर के पंजों पर 1-2 बार मालिश अवश्य करें। इसके अलावा, अदरक की चाय का सेवन भी पैरों की सूजन दूर करने में मदद कर सकता है।
4. सरसों और जैतून का तेल
सरसों और जैतून के तेल का मिश्रण भी सूजन दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में समान मात्रा में सरसों और जैतून का तेल लेकर उसे गर्म कर लें। अब हल्का गुनगुना होने पर पैरों पर इस तेल से मालिश करें। ध्यान रहे कि आपको पैरों पर अधिक दबाव नहीं डालना है, हल्के हाथों से मसाज करनी है। दिन में तीन-चार बार इस उपाय को करने से पैरों की सूजन से आराम मिल सकता है।
Updated on:
08 Feb 2022 12:30 pm
Published on:
07 Feb 2022 10:29 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
