scriptजामुन में होता है विटामिन सी, रोजाना खाने से शरीर को होंगे यह लाभ | Jamun contains vitamin C, it will be beneficial for the body by eating it daily. | Patrika News
स्वास्थ्य

जामुन में होता है विटामिन सी, रोजाना खाने से शरीर को होंगे यह लाभ

जामुन में होता है विटामिन सी, रोजाना खाने से शरीर को होंगे यह लाभ

May 06, 2021 / 03:54 pm

Subodh Tripathi

जामुन

जामुन

गर्मी के मौसम में जामुन का सेवन आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम आदि तत्व होते हैं। जिसके कारण यह आपके शरीर में पेट से लेकर लीवर तक की समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार होता है। आज हम आपको जामुन से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।
आपको बता दें कि जामुन अम्लीय प्रकृति का फल होता है। यह ग्लूकोज और फ्रुक्टोज से भरपूर होता है और इसमें वह सभी तत्व होते हैं। जो एक व्यक्ति के शरीर को आवश्यकता होती है। आज हम आपको बताएंगे कि जामुन किस प्रकार आपके शरीर को विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान करता है।
वर्तमान में इम्यूनिटी स्ट्रांग करना सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है। अगर आप जामुन का सेवन करते हैं। तो यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफी मददगार होगा। क्योंकि इसमें कैल्शियम, विटामिन सी, आयरन, पोटेशियम सभी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड का लेवल भी बढ़ता है।
अगर आपके पेट में कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याएं हैं।तो आप जामुन का सेवन करें। इससे यह समस्याएं दूर हो जाएगी।

जिन लोगों का लीवर कमजोर है या लीवर से संबंधित समस्याएं है। वह रोज सुबह-शाम जामुन के रस का सेवन करें। इससे लीवर काफी स्वस्थ रहता है।
कई लोगों को पैर में छाले हो जाते हैं या अन्य कोई छोटा मोटा घाव है। तो आप ऐसे घाव में जामुन की गुठली को पीसकर लगाएंगे, तो इससे निश्चित ही आराम मिलेगा।

कई लोगों को गठिया बाय की शिकायत रहती है। अगर आपको भी ऐसी कोई शिकायत है। तो आप जामुन की छाल को पानी में उबालें। जब इस पानी में छाल का रस आ जाए, तब आप जहां दर्द है वहां लगाएं। इससे आपको आराम मिलेगा।
पथरी की शिकायत दूर करने के लिए भी जामुन बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए जामुन की गुठली का इस्तेमाल करना होता है। गुठली को सुखाने के बाद उसका पाउडर बना लें और इसे दही के साथ खायें।इससे पथरी की समस्या से निजात मिलेगी। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि जामुन को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। क्योंकि यह वातकारी होता है।जिससे पेट में अफरा और गैस जैसी समस्या हो जाती है। इसलिए जामुन को दूध के साथ भी नहीं खाना चाहिए।
अगर आप जामुन खाना चाहते हैं। तो खाना खाने के बाद दोपहर के वक्त खाएं या फिर अन्य समय भी खाएं तो खाली पेट नहीं खाए। इससे आपको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

Home / Health / जामुन में होता है विटामिन सी, रोजाना खाने से शरीर को होंगे यह लाभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो