5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

YOGA DAY : योग करने से पहले जान लें ये नियम, नहीं होगी कोई दिक्कत

इस प्राचीन क्रिया योग से कई तरह की गलतफहमियां जुड़ी रही हैं। योगासन YOGASANA शुरू करना चाहते हैं तो इसके बारे में जरूर जान लें, इनसे जुड़ी सच्चाई के बारे में।

2 min read
Google source verification
YOGA DAY

भ्रम : योग शरीर को उल्टा-सीधा कर व्यायाम करना है?
सच : शरीर की शुद्धि के लिए योगासन, मन की शुद्धि के लिए प्राणायाम और आत्मा को शुद्ध करने के लिए ध्यान किया जाता है। जब ये तीनों शुद्ध हो जाते हैं तो हम योग के मार्ग पर चलते हुए निरोगी होने लगते हैं। योगासन करने का मतलब विभिन्न शारीरिक मुद्राओं के माध्यम से आनंद की अनुभूति करना है।
भ्रम : शीशे के सामने योग करना गलत है क्योंकि इससे ऊर्जा नष्ट होती है?
सच : यह महज भ्रम है। जब आप शीशे में देखकर योगाभ्यास करते हैं तो इससे आपको अपनी गलतियों के बारे में पता चलता है। साथ ही पोश्चर (मुद्रा) में सुधार होता है।
भ्रम : योग के दौरान पसीना कम निकलता है इसलिए फौरन बाद नहा सकते हैं?
सच : योग के दौरान शरीर में ऊष्मा उत्पन्न होती है। फौरन बाद नहाने से वह धीमी पड़ जाती है इसलिए 10-15 मिनट बाद ही नहाना चाहिए। योगासन करने से पहले नहाना उचित होता है क्योंकि इससे शरीर के रोमछिद्र खुल जाते हैं और आसन करने में आसानी होती है। साथ ही ताजगी बनी रहती है जिससे आलस नहीं आता।
भ्रम : योग व प्राणायाम से सिर्फ तनाव दूर होता है?
सच : इनसे शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक लाभ होता है। तनाव के अलावा अन्य कई लाभ जैसे एनर्जी लेवल में इजाफा, रक्तसंचार में सुधार होकर मांसपेशियां मजबूत बनती हैं व शरीर लचीला होता है।
भ्रम : योग का खानपान से कोई संबंध नहीं होता?
सच : ऐसा नहीं है। खाना खाने के दौरान भोजन को पचाने के लिए शरीर ऊर्जा का निर्माण करता है। लेकिन यदि इसके फौरन बाद ही हम योगासन करने लगेंगे तो इससे वह ऊर्जा योग को करने में तब्दील हो जाएगी। इसलिए जहां तक संभव हो सके खाली पेट योगासन करें। भोजन करने के चार घंटे बाद और फल या तरल खाद्य पदार्थ आदि लेने के एक घंटे बाद ही योगासन करना उचित रहता है।
योग एक्सपर्ट : ढाकाराम, जयपुर