3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Natarajasana Health Benefits: सेहत से जुड़े कई लाभों के लिए करें नटराजासन

Natrajasana Health Benefits: यह तो आपने अक्सर सुना ही होगा कि व्यायाम और योग हमारे वजन को नियंत्रित करने में बहुत सहायक होते हैं। वजन कम करने वाले योगासनों में से एक नटराजासन भी है।

3 min read
Google source verification
balance.jpg

Natrajasana Health Benefits

नई दिल्ली। Natrajasana Health Benefits: आजकल हर कोई जीवन की भाग दौड़ में लगा हुआ है, जिसके कारण खान-पान और जीवनशैली की कई गलत आदतें जन्म लेती हैं। आजकल लोग कामकाज और पैसा कमाने की आपाधापी में इस तरह लगे हुए हैं कि, कई बार अपने स्वास्थ्य को अनदेखा कर देते हैं। जिसका परिणाम उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। क्योंकि गलत आदतों और असंतुलित खान-पान के कारण शरीर में धीरे-धीरे बहुत सी बीमारियां पनपने लगती हैं। इसलिए इन समस्याओं से दूर रहने के लिए संतुलित आहार के साथ योग अपनाना फायदेमंद हो सकता है। योग ना केवल हमारे मन को शांति प्रदान करता है बल्कि शरीर से कई बीमारियों को दूर रखता है। कई योगासनों में से एक नटराजासन है, जिसके कई फायदे बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं कि नटराजासन करने से कौन-कौन से सेहत संबंधी फायदे होते हैं....

• बेहतर पाचन के लिए
नटराजासन योग हमारे पाचन को बेहतर बनाने का एक सरल उपाय है। इस योगासन को नियमित रूप से करने से ना केवल पेट की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है, बल्कि हमारी पाचन क्रिया भी सुचारू हो सकती है।

• वजन कम करने के लिए
यह तो आपने अक्सर सुना ही होगा कि व्यायाम और योग हमारे वजन को नियंत्रित करने में बहुत सहायक होते हैं। वजन कम करने वाले योगासनों में से एक नटराजासन भी है। दरअसल, नटराजासन द्वारा आपके शरीर में रक्त प्रभाव को बेहतर करने में मदद मिलती है। जिससे वजन को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

• तनाव को कम करने के लिए
वैसे तो ज्यादातर योगासन हमारे मन-मस्तिष्क को शांत करने और एकाग्रता बढ़ाने में कारगर होते हैं। उसी प्रकार नटराजासन द्वारा भी एकाग्रता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। क्योंकि इस योगासन द्वारा आपके मस्तिष्क में रक्त संचार को बेहतर बना कर मानसिक समस्याओं को दूर रखा जा सकता है। इसके अलावा, इस आसन के दौरान की जाने वाली श्वासन क्रिया से तनाव को कम करने में मदद मिलती है।

• संतुलन में सुधार
योगासन करने का एक महत्वपूर्ण लाभ यह होता है कि इसके द्वारा शारीरिक संतुलन बेहतर बनाया जा सकता है। नटराजासन भी एक ऐसा आसन है, जो आपके शरीर को संतुलित करने में अहम भूमिका निभाता है। क्योंकि नटराजासन को करते समय आपके शरीर का पूरा भार सिर्फ एक पैर पर ही होता है। इसलिए इस आसन को प्रतिदिन करने से शरीर के संतुलन में सुधार होता है।

Story Loader