3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालों और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है आम, रोजाना करें गर्मी में सेवन

बालों और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है आम, रोजाना करें गर्मी में सेवन

less than 1 minute read
Google source verification

गर्मी के मौसम में आम का सेवन करना आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य से लेकर आपकी स्किन और बालों तक को बहुत फायदा पहुंचाता है। आज हम आपको आम से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि गर्मी के मौसम में आप इसका लुत्फ ले सकें और अपने स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकें।

आपको बता दें कि आम में कई पोषक तत्व होते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, फॉलेट आदि होते हैं। जो आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में बहुत मददगार होते हैं।इसलिए आम का सेवन करना चाहिए।

आम में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, पानी और एंजाइम होते हैं। जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। इसलिए आप आम का सेवन गर्मी के मौसम में जरूर करें।

आम में विटामिन ए होता है। जो आपके बालों और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए गर्मी के मौसम में आम का सेवन करने से आपके बाल और आपकी स्किन भी स्वस्थ रहेगी।

आम में ल्युटिन और जेकसेन्थिन नामक तत्व के साथ विटामिन ए भी होता है। जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए आंखों के लिए आम जरूर खाना चाहिए।

आम को आप काट कर भी खा सकते हैं और इसका जूस भी बनाकर पी सकते हैं। वैसे तो आम खाने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। लेकिन अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी या समस्या हो तो आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।

Story Loader