3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक घंटे से अधिक देर तक मत सुनो कोई गाना

 अगर आप गाने सुनने के शौकीन हैं तो जरा संभल जाइए! कहीं ऎसा न हो कि गाना सुनने की आपकी आदत आपके सुनने की क्षमता को हमेशा के लिए प्रभावित कर दे।

less than 1 minute read
Google source verification

image

vijay morya

Mar 02, 2015

अगर आप गाने सुनने के
शौकीन हैं तो जरा संभल जाइए! कहीं ऎसा न हो कि गाना सुनने की आपकी आदत आपके सुनने
की क्षमता को हमेशा के लिए प्रभावित कर दे। डब्ल्यूएचओ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार
एक घंटे से अधिक देर तक और तेज आवाज में गाने सुनना हमारी सुनने की क्षमता पर बुरा
असर डालता है।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक दुनिया भर के लगभग 10 अरब युवा और
किशोर तेज आवाज में और बहुत देर तक गाने सुनने की आदत के कारण अपनी सुनने की क्षमता
को हमेशा के लिए प्रभावित करने की कगार पर हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक 12 से
35 उम्र के बीच के लगभग चार करोड़ 30 लोगों की श्रवण क्षमता प्रभावित हो चुकी है और
यह संख्या लगातार बढ़ ही रही है। संगठन के मुताबिक हमारे सुनने की क्षमता प्रभावित
न हो इसके लिए हमें कुछ तरीके अपनाने होंगे।

स्वास्थ्य संगठन ने किसी भी
गाने या तेज आवाज को सुनने के लिए सुरक्षित समय सीमा की सूची बनाई है जिसके अनुसार
एमपी3 प्लेयर को अगर सबसे तेज आवाज में बजाया जाए तो उसे चार मिनट से अधिक देर तक
सुनना घातक है।

इसी तरह कार के अंदर की आवाजों को आठ घंटे, घास काटने की
मशीन की आवाज को 30 मिनट, औसत मोटरसाइकिल की आवाज को 47 मिनट, कार के हॉर्न की आवाज
या मेट्रो की आवाज 15 मिनट, संगीत समारोह को 28 सेकंड और सायरन की आवाज को नौ सेकंड
से अधिक देर तक सुनना घातक है।

Story Loader