13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सारी बीमारियों की दवा हमारे हाथ

मनुष्य शरीर में होने वाली सारी बीमारियों की दवा हमारे हाथछोटे मोटे दर्द होंगे सिर्फ 2 मिनट में छूमंतर

3 min read
Google source verification

image

Shyam Kishor

May 04, 2018

Hand finger treatment

हर किसी को यह सुनते या कहते देखा सुना जा सकता हैं कि दयालु श्री भगवान ने पेट दिया है तो उसकी पूर्ति के लिए भोजन की व्यवस्था पहले ही कर रखी है । ठीक उसी तरह ईश्वर ने बीमारियां दी है तो उसी शरीर में उसकी दवाई कहो या इलाज भी फिट कर भेजा है । अगर इसका इस्तेमाल करने लगे तो मंहगे-महंगे अस्पतालों व डॉक्टरों के पास जाने की कभी जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

- शरीर में होने वाले रोगों का उपचार हमारे हाथ की पांचो उंगलियों में ही है, क्योंकि हाथ का कनेक्शन भी शरीर के अलग अलग अंगों से जुडा हुआ है । इसका मतलब आप को दर्द नाशक दवाइयां खाने की बजाए इस आसान और प्रभावशाली तरीके का इस्तेमाल करना करना चाहिए । इस लेख के माध्यम आप जानेंगे कि शरीर के किसी भी हिस्से का दर्द सिर्फ हाथ की उंगली को रगड़ने से कैसे दूर होता है । मात्र दर्द ही नहीं गंभीर रोगों का इलाज भी किया जा सकता है ।

- हमारे हाथ की अलग अलग उंगलिया अलग अलग बिमारियों और भावनाओं से जुडी होती है । शायद आप को पता न हो, हमारे हाथ की उंगलिया में चिंता, डर और चिड़चिड़ापन दूर करने की अद्भुत क्षमता है । उंगलियों पर धीरे से दबाव डालने से शरीर के कई अंगो पर प्रभाव पड़ेगा ।

हाथ का अंगूठा हमारे फेफड़ों से जुड़ा होता है । अगर आपके दिल की धड़कन तेज है तो हलके हलके हाथों से अंगूठे पर मसाज करे और हल्का सा खिचे । इससे आपको सिर्फ 2 मिनट में आराम मिलेगा ।

ये उंगली उंगली आंतों gastro intestinal tract जठराग्नि से जुडी होती है । अगर किसी के पेट में दर्द है तो इस उंगली को धीरे - धीरे रगड़ने से दर्द गायब हो जायेगा ।


ये उंगली परिसंचरण तंत्र तथा circulation system से जुडी होती है । अगर आप को चक्कर या आपका जी घबरा रहा है तो इस उंगली पर मालिश करने से तुरंत आराम मिलेगा ।

ये उंगली आपकी मनोदशा से जुडी होती है । अगर किसी कारण आपका मन विचलित हो रहा हो, मनोदशा अच्छी नहीं है या शांति चाहते हो तो, इस अनामिका उंगली को हल्का हल्का ऊपर नीचे मसाज करे और खिचते भी रहे, आपको कुछ मिनटों में शांति का अनुभव करेंगे और आपका मन व मूड़ प्रसन्न हो उठेगा ।

छोटी उंगली का किडनी और सिर के साथ सम्बन्ध होता है । अगर किसी को सिर में बहुत दर्द हो रहा हो तो इस उंगली को हल्का सा दबाये और मसाज करे, आपके सिर की पीड़ा 2 -3 मिनट में ही दर्द गायब होगी और इसके मसाज करने से किडनी भी तंदरुस्त रहगी ।