
Side effects of Beetroot Chukandar khane ke nuksan
Beetroot Side Effects: चुकंदर सेहत को फायदे पहुंचाने के साथ ही, सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। जी हां, जरुरत से ज्यादा चुकंदर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि किसी भी चीज का जरुरत से ज्यादा सेवन करना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा है। चुकंदर में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाने का काम करती है। अधिक मात्रा में चुकंदर का सेवन करने से किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। साथ ही, ये के कई बीमारियों का कारण भी बन सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में चुकंदर का सेवन करें। तो आइए जानते हैं अधिक मात्रा में चुकंदर खाने के नुकसान के बारे में
चुकंदर खाने के नुकसान
1. किडनी स्टोन की समस्या हो सकती
जरूरत से ज्यादा चुकंदर का सेवन करना किडनी स्टोन की समस्या का कारण बन सकता है। क्योंकि चुकंदर में ऑक्सलेट की भरपूर मात्रा पाया जाता है, जो पथरी बनने का वजह बनता है। अगर भी किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे हैं तो चुकंदर का सेवन करने से बचें। नही तो चुकंदर में पाए जाने वाला ऑक्सलेट किडनी स्टोन को ज्यादा बढ़ा सकता है।
2. हड्डियों से जुड़ी समस्याएं हो सकती
जरूरत से ज्यादा चुकंदर का सेवन करना हड्डियों से जुड़ी समस्या का कारण बन सकता है। क्योंकि चुकंदर से अधिक सेवन करने से शरीर में कैल्शियम के स्तर को कम होता है, जिसकी वजह से हड्डियों से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। साथ ही सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए चुकंदर का सीमित मात्रा में सेवन करें।
3. लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नुकसानदायक
अधिक मात्रा में चुकंदर का सेवन करना लो प्रेशर मरीजों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि चुकंदर में हाई लेवल नाइट्रेट होता है। जिसे पाचन तंत्र नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल देता है। यह कंपोनेंट ब्लड वेसेल्स को रिलेक्स करता है और चौड़ा करता है, जिससे ब्लड प्रेशर और भी कम हो जाता है। इसलिए लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को चुकंदर का सेवन करने से बचना चाहिए।
4. ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या हो सकती है
अधिक मात्रा में चुकंदर का सेवन करना ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। क्योंकि चुंकदर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक मात्रा पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को हाई करते हैं। इसीलिए हाई ब्लड शुगर वाले मरीजों को चुकंदर का सेवन करने से बचना चाहिए।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Updated on:
06 May 2022 11:14 am
Published on:
06 May 2022 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
