12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Tips : आपकी रसोई में है पोषक तत्वों का खजाना, इन चीजों का करें सेवन

Health tips : वैसे तो आप घर में मौजूद सभी चीजों का सेवन किसी ना किसी रूप में करते हैं। लेकिन अगर आप अपने किचन में रखी इन चीजों का कुछ इस तरह से सेवन करें। तो यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होगी।

2 min read
Google source verification
Health Tips

Health Tips

हर व्यक्ति अपनी लाइफ बेहतर तरीके से जीना चाहता है। लेकिन इसके लिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। और स्वस्थ रहने के लिए हमें अपने आहार पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। इसलिए आप अपने किचन में मौजूद कुछ चीजों का सेवन इस तरह से करें कि आपके शरीर को सभी पोषक तत्व मिले और आप हमेशा स्वस्थ रहें। आइए जानते हैं वह कौन सी चीजें हैं। जिनका सेवन आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।

दरअसल, प्राचीन समय में लोग घर में मौजूद चीजों का उपयोग हर तरह से करते थे। भोजन में भी सभी चीजों का समावेश करते थे। इससे वे लंबे समय तक स्वस्थ रहते थे और कई छोटी मोटी बीमारी उन्हें छू भी नहीं पाती थी। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में आजकल लोगों का भोजन भी सीमित होता जा रहा है। लोग अपने भोजन में उन चीजों को शामिल नहीं कर पा रहे हैं। जो उन्हें जरूरी पोषक तत्व देते हैं।

दही का सेवन करें -

दही का सेवन आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि यह प्रोबायोटिक कैल्शियम से भरपूर होता है। इसी के साथ इसमें प्रोटीन, विटामिन और फाइबर होता है। जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। पाचन तंत्र मजबूत करता है। हमारी हड्डियां और दांत मजबूत करता है। इसलिए आप अपने भोजन में दही को भी शामिल करें।

दाल का सेवन करें -

दाल हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। क्योंकि इसमें प्रोटीन, विटामिन, मैग्नीशियम, आयरन पर्याप्त मात्रा में होता है। दाल का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है और हमारे शरीर में खून की कमी भी नहीं होती है।क्योंकि इसमें आयरन पर्याप्त मात्रा में रहता है और हमारी बॉडी भी मजबूत होती है। इसलिए हमें डाइट में दाल जरूर शामिल करना चाहिए।

बाजरे की रोटी भी खाएं -

अधिकतर लोग गेहूं चावल का सेवन करते हैं।लेकिन आपको अपने आहार में बाजरा भी शामिल करना चाहिए। चाहे उसे सप्ताह में कुछ दिन ही शामिल करें। क्योंकि बाजरा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। यह पाचन तंत्र दुरुस्त रखता है और कई प्रकार की बीमारियों से निजात दिलाता है। इसका सेवन आप गेहूं का आटा में बाजरा का आटा मिलाकर भी कर सकते हैं।

घर मसालों का उपयोग करें-

आपको अपने घर में भोजन तैयार करते समय उन मसालों का उपयोग करना चाहिए। जो आपने घर में तैयार किए हैं। क्योंकि बाजार में मिलने वाले मसालों में कुछ हद तक मिलावट भी रहती है। जो शरीर के लिए ठीक नहीं है। इसलिए आप हल्दी मिर्ची काली मिर्च आदि मसाले घर के तैयार किए हुए अपनाएं।