2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस बीमारी से जूझ रहीं खुशी कपूर! जानिए क्या है IBS जो लंबे समय तक नहीं छोड़ती है पीछा

Khushi Kapoor IBS Disease: खुशी कपूर ने IBS को लेकर किया खुलासा। जानिए IBS क्या है, इसके लक्षण, कारण और पेट की सेहत को ठीक रखने के आसान उपाय।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Jan 12, 2026

khushi kapoor IBS Disease

khushi kapoor IBS Disease (photo- insta @khushikapoor)

Khushi KapoorIBS Disease: हाल ही में एक वीडियो में एक्ट्रेस खुशी कपूर ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उनकी जिंदगी की सबसे लॉयल चीज है Irritable Bowel Syndrome (IBS)। यह सुनने में भले हल्का लगे, लेकिन सेहत के लिहाज से IBS एक लंबे समय तक रहने वाली पाचन से जुड़ी समस्या है, जो रोजमर्रा की जिंदगी को काफी प्रभावित कर सकती है। IBS आम है, लेकिन बहुत असहज और परेशान करने वाली बीमारी मानी जाती है।

IBS क्या है

IBS यानी इरिटेबल बाउल सिंड्रोम एक ऐसी स्थिति है जिसमें आंतें (intestines) सही तरह से काम नहीं कर पातीं। इसमें पेट दर्द, गैस, दस्त या कब्ज जैसी दिक्कतें बार-बार होती हैं। Johns Hopkins Medicine के मुताबिक, IBS का संबंध आंतों की नसों की ज्यादा संवेदनशीलता से होता है। असल में, आंत और दिमाग के बीच जो संपर्क होता है, उसमें गड़बड़ी आ जाती है। इसी वजह से दिमाग छोटी-छोटी पाचन समस्याओं पर भी जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया देने लगता है, जिससे दर्द और असहजता बढ़ जाती है।

IBS के आम लक्षण

IBS के लक्षण हर किसी में अलग-अलग हो सकते हैं और कभी कम तो कभी ज़्यादा हो सकते हैं। इसके सामान्य लक्षण हैं, पेट में दर्द या ऐंठन, खासकर टॉयलेट जाने की इच्छा के साथ ज्यादा गैस और पेट फूलना, बार-बार दस्त या कब्ज, या दोनों का बदल-बदल कर होना। मल में सफेद सा म्यूकस आना, टॉयलेट के बाद भी पेट पूरी तरह साफ न होने का एहसास शामिल है। कई बार IBS का असर सिर्फ पेट तक सीमित नहीं रहता। कुछ लोगों में माइग्रेन, नींद की समस्या, चिंता, डिप्रेशन या शरीर में लगातार दर्द भी देखने को मिलता है।

IBS क्यों होता है

IBS की एक पक्की वजह तो नहीं है, लेकिन कुछ कारण इसे बढ़ा सकते हैं। जैसे

  • आंतों की मांसपेशियों का बहुत तेज या बहुत धीमा काम करना
  • पाचन से जुड़ी नसों में गड़बड़ी
  • किसी गंभीर पेट के इंफेक्शन के बाद IBS का शुरू होना
  • ज्यादा तनाव और मानसिक दबाव, खासकर बचपन का स्ट्रेस

IBS को कैसे कंट्रोल करें

IBS का इलाज पूरी तरह से संभव नहीं है, लेकिन सही डाइट और लाइफस्टाइल से इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।खाने में हल्का और सादा भोजन लें, ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना कम करें। कुछ लोगों को लो-FODMAP डाइट से फायदा मिलता है। पानी खूब पिएं और खाने का समय तय रखें। रोजाना हल्की एक्सरसाइज, वॉक या योग करें। तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन और अच्छी नींद लें। सेहत के नजरिए से IBS भले जानलेवा न हो, लेकिन इसे नजरअंदाज करना भी ठीक नहीं। सही देखभाल और समझदारी से इसे मैनेज किया जा सकता है।

Story Loader