
Gut health benefits: Did you know? Your intestines are the second brain of your body
Gut health benefits : आंत हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो केवल पाचन तंत्र का ही हिस्सा है, बल्कि हमारे समग्र स्वास्थ्य का केंद्र भी है। यह शरीर में पाचन, पोषक तत्वों का अवशोषण, हानिकारक तत्वों को बाहर निकालना और इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करना जैसे अनेक कार्यों के लिए जिम्मेदार है। आंत की सेहत (Gut health) का सीधा संबंध हमारे शारीरिक औऱ मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है, फिर भी अक्सर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। आइये इस लेख के माध्यम समझते हैं, आंत स्वास्थ्य (Gut health) के महत्व के बारे में, इसे कौन सी चीजें प्रभावित करती हैं औऱ इसके लिए आवश्यक उपाय क्या हैं-
आंत की बेहतर स्वास्थ्य (Gut health) से आपको अनेक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, जिनमें से कुछ सबसे प्रमुख हैं:
स्वस्थ आंत (Gut health) के बिना सही पाचन संभव नही है। आंत में उपस्थित अच्छे बैक्टीरिया भोजन को तोड़ने और आवश्यक पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए जरुरी है।
आंत का सीधा संबंध हमारे इम्यूनिटी सिस्टम से है। स्वस्थ आंत बैक्टीरिया और रोगाणुओं से शरीर की सुरक्षा करने में मदद करता है। यदि आंत स्वस्थ नहीं है, तो इन्फेक्शन और बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।
स्वस्थ आंत (Gut health) शरीर में ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में मदद करती है, क्योंकि यह पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित करती है। यह थकान और आलस को कम करती है, जिससे व्यक्ति अधिक सक्रिय महसूस करता है।
आंत को अक्सर "दूसरा मस्तिष्क" कहा जाता है, क्योंकि यह न्यूरोट्रांसमीटर का उत्पादन करता है जो मानसिक स्थिति को प्रभावित करते हैं। एक स्वस्थ आंत से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है|
स्वस्थ आंत (Gut health) , त्वचा की समस्याओं जैसे कि एक्ने, सोरायसिस और एक्जिमा को कम करने में सहायक होती है।
एक स्वस्थ आंत (Gut health) कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होती है। इससे हृदय रोग और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है।
अनियमित जीवनशैली और खान-पान की खराब आदतें आंत के स्वास्थ्य (Gut health) को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं। अत्यधिक प्रोसेस्ड और जंक फूड में पोषक तत्वों की कमी होती है और यह आंत में सूजन और असंतुलन पैदा कर सकता है। इसके अलावा अत्यधिक शक्कर और खराब वसा का सेवन आंत में बुरे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ा सकता है, जिससे पाचन और इम्यूनिटी सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर के गैस्ट्रोएंट्रोलोग्य सीनियर कंसलटेंट, डॉ. अमित संघी ने बताया की अपर्याप्त नींद भी आंत स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, जिससे पाचन क्रिया और इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है। तनाव केवल मानसिक रूप से नहीं, बल्कि शारीरिक रूप से भी हानिकारक होता है। यह आंत के माइक्रोबायोम को असंतुलित कर सकता है और पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है। एंटीबायोटिक्स का अत्यधिक सेवन भी आंत के स्वस्थ बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है, जिससे आंत में असंतुलन हो सकता है।
स्वस्थ आंत (Gut health) के लिए आपको कुछ उपायों को अपनी जीवनशैली में शामिल करना बेहद महत्वपूर्ण है। सबसे पहले आप साबुत अनाज, फल, सब्जियां और अंकुरित अनाज जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ के सेवन को ही प्राथमिकता दें। ये पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और आंत को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। दही और मट्ठा जैसे प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ अपने आहार में शामिल करें। ये आंत में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे पाचन और इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर के गैस्ट्रोएंट्रोलोग्य कंसलटेंट, डॉ अभिनव गुप्ता, ने बताया की पर्याप्त मात्रा में पानी पियें, इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और आंत में विषाक्त पदार्थों का जमाव नहीं होता। ध्यान, योग और नियमित व्यायाम जैसी गतिविधियों से तनाव को नियंत्रित किया जा सकता है, इससे आंत स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है। इसके अलावा यदि आपको कोई भी आंत संबंधी समस्या महसूस हो तो डॉक्टर से परामर्श करें। सही मार्गदर्शन औऱ आहार एवं जीवनशैली में आवश्यक बदलावों को अपनाकर लंबे समय तक आंत की सेहत को बेहतर बनाए रखा जा सकता है।
Updated on:
09 Oct 2024 03:55 pm
Published on:
09 Oct 2024 10:02 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
Human Body after Death: मौत के बाद भी तुरंत बंद नहीं होता शरीर! जानिए कौन सा अंग कब तक रहता है जिंदा

