
Thyroid Control Fruits In Hindi
थायराइड की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए थोड़े से परहेज के साथ सही तथा संतुलित खानपान अपनाना बहुत आवश्यक है। इस समस्या में सही खान-पान थायराइड रोग के लक्षणों को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है। हालांकि इससे आपकी थायराइड रोग की समस्या खत्म तो नहीं होती, परंतु इस रोग के लक्षणों को कम करके अन्य शारीरिक समस्याओं से बचा जा सकता है। इसलिए कुछ फलों का सेवन थायराइड रोग की समस्या में फायदेमंद हो सकता है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही फलों के बारे में जिन्हें थायराइड की समस्या से पीड़ित व्यक्ति अपने आहार में शामिल कर सकता है...
1. अनानास
मैंगनीज तथा विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होने के कारण अनानास का सेवन थायराइड की समस्या से लड़ने में फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा इसमें विटामिन बी भी पाया जाता है जो थायराइड की समस्या में होने वाली थकान को कम करने में सहायक हो सकता है। अनानास खाने से शरीर की मुक्त कणों के प्रभाव से होने वाली क्षति से सुरक्षा हो पाती है। यहां तक कि अनानास फल का सेवन कब्ज और ट्यूमर जैसी बीमारी में भी फायदेमंद बताया गया है।
2. सेब
दुनियाभर में मशहूर और ढेरों गुणों से युक्त सेब का सेवन आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बताया गया है। साथ ही यह थायराइड की समस्या में भी काफी फायदेमंद होता है। एक शोध के अनुसार, रोजाना एक सेब का सेवन करने से शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं, जिससे थायराइड ग्रंथि ठीक तरह से कार्य कर पाती है। इसके अलावा, थायराइड की समस्या में सेब खाने से मोटापा और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रित रखा जा सकता है। जिन लोगों को थायराइड की समस्या होती है, उन्हें अपना वजन और रक्त शर्करा स्तर को नियंत्रित करने के लिए रोजाना एक सेब का सेवन करना चाहिए।
3. बेरीज
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से युक्त बेरीज का सेवन थायराइड की समस्या में बेहतरीन होता है। ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी आदि खाने से थायराइड हार्मोन के उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ ही इन्हें ठीक तरह से काम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा बेरीज में कई तरह के विटामिन और खनिज भी पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को मुक्त कणों के प्रभाव से सुरक्षित रख पाते हैं।
Updated on:
13 Jan 2022 02:07 pm
Published on:
13 Jan 2022 02:06 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
