
Vegetable Juice For Control Blood Sugar
नई दिल्ली : आज कल की लाइफ स्टाइल में डायबिटीज बहुत ही आम दिक्कत हो गयी है। इस दिक्कत से जूझ रहे लोगों का ब्लड शुगर लेवल अक्सर ही ऊपर-नीचे होता रहता है। जिसको कंट्रोल करना उनके लिए काफी बड़ी चुनौती बन जाता है। इससे निपटने के लिए लोग तरह-तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन कुछ वेजिटेबल जूस भी ऐसे होते हैं जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में ख़ास भूमिका निभा सकते हैं।
तो आइए आज जानते हैं कि ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए कौन से वेजिटेबल जूस डाइट में शामिल किये जा सकते हैं। साथ ही ये भी जानते हैं कि ये जूस ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ सेहत के लिए और किस तरह से फायदेमंद हो सकते हैं।
1. मूली के पत्तों का जूस
मूली के पत्तों का जूस ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है। सर्दियों में इसको बनाना बहुत ही आसान है क्योंकि ये सर्दी के मौसम में काफी आसानी से मिल जाते हैं. इतना ही नहीं मूली के पत्तों का जूस डाइट में शामिल करने से आपका पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है
2. खीरे का जूस
खीरा केवल गर्मी में ही नहीं सर्दी के मौसम में भी मिल ही जाता है। खीरे का जूस भी आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल खीरे में फाइबर और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। जो नेचुरल तरीके से इंसुलिन की मात्रा बढ़ाकर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
3. करेले का जूस
करेले का जूस स्वाद में भले ही कड़वा लगे लेकिन इसके फायदे सेहत को एक नहीं बल्कि कई सारे मिलते हैं। इन ही फायदों में से एक है ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना। करेले में विटामिन ए विटामिन बी विटामिन सी पोटेशियम राइबोफ्लेविन और थायमीन जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये पैंक्रियाज के बीटा सेल्स को बढ़ाते हैं और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
4. टमाटर का जूस
टमाटर का जूस स्वाद में तो बेहतर होता ही है लेकिन ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मददगार साबित होता है। टमाटर एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है साथ ही तमाम तरह के ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है. इसमें मौजूद प्यूरीन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार बनता है।
Published on:
27 Dec 2021 11:14 am

बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
