14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vitamin K :- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है विटामिन K, इन स्रोतों से होगी पूर्ति

Vitamin K :- जिस प्रकार हमारे शरीर के लिए अन्य प्रोटीन और विटामिन जरूरी है। उसी प्रकार विटामिन के भी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Vitamin K

Vitamin K

विटामिन के हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और खून के थक्के बनने से रोकने में बहुत मददगार होता है। इसलिए अन्य Vitamin की तरह इसका सेवन भी जरूर करना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि विटामिन के आप किन स्रोतों से प्राप्त कर सकते हैं।

जानकारों की माने तो विटामिन के कोरोना से बचाव में भी मददगार होता है। इससे हमारा इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांग होता है। यह ह्रदय और फेफड़ों की मांसपेशियों के भी स्ट्रांग रखते हैं। यह इलास्टिक फाइबर को कम नहीं होने देता है।

यह भी पढ़ें -

इन स्रोतों से मिलेगा विटामिन के-

हमें विटामिन के विभिन्न स्रोतों के माध्यम से मिलता है। जिसमें मुख्य स्रोत दूध, दही, पनीर हैं। अगर आप मांसाहारी हैं तो आप चिकन, अंडे से भी विटामिन के प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन शाकाहारी है, तो आप चीज, सॉफ्ट चीज, पालक, ब्रोकली, स्प्राउट में भी विटामिन के पाया जाता है।

यह भी पढ़ें -

ह्रदय और फेफड़ों के लिए-

ह्रदय और फेफड़ों के लिए विटामिन के बहुत उपयोगी होता है। इसके सेवन से फेफड़ों और धमनियों में लचीलापन आता है। चूंकि कोरोना का असर इन्हीं चीजों पर सबसे अधिक होता है। ऐसे में यह स्वस्थ रहेंगे तो निश्चित ही आप पर भी कोविड-19 असर कम होगा।

यह भी पढ़ें -

इम्यूनिटी सिस्टम होगा स्ट्रांग-

विटामिन के हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। विटामिन K के सेवन से शरीर को कई प्रकार की सूजन बढ़ाने वाली बीमारियों से बचाव होता है। यह मौसमी बीमारियों से भी हमारी बचत करता है।

यह भी पढ़ें -

ब्लड क्लोटिंग से मिलेगी राहत-

विटामिन K का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह ब्लड में क्लोटिंग बनने से रोकता है। इसलिए विटामिन के का जरूर सेवन करना चाहिए। जिन लोगों के खून के थक्के जमने की समस्या है। उनके लिए विटामिन के बहुत फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें -

हड्डियों को करेगा स्ट्रांग-

विटामिन के हड्डियों में कैल्शियम और अन्य खनिज तत्वों को पहुंचाता है। जिससे हड्डियां स्ट्रांग होती है। इसी के साथ हड्डी से जुड़े कई बीमारियां भी दूर हो जाती है। साथ ही हड्डी टूटने का खतरा भी पहले की अपेक्षा कम हो जाता है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल