
Voluntary blood donation benefits
Voluntary Blood Donation Day : ‘जरूरतमंद के लिए रक्तदान (Blood Donation) करके देखो, मिलता सुकून’‘आपका रक्त किसी की जिंदगी बचाता है। सबसे ज्यादा सुकून उस वक्त मिलता है जब हमारा रक्त किसी अनजान जरुरतमंद व्यक्ति के काम आता है। जैसे ही जरूरतमंद के लिए फोन आता है तो जरुरी काम छोड़कर ब्लड बैंक पहुंच जाते हैं। कोशिश रहती है कि रक्त के अभाव में किसी की जान नहीं जाए। यह कहना है कि शहर के रक्तवीरों का। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस (Blood Donation) पर राजस्थान पत्रिका के रिपोर्टर की रक्तवीरों से बातचीत…
डेढ़ दशक से रक्तदान (Blood Donation) कर रहे सूर्य नगर (टोंक रोड) निवासी अर्जुन बंसल अब तक 35 बार ब्लड और 80 एसडीपी डोनेट कर चुके हैं। पेशे से व्यवसायी अर्जुन ने बताया कि पहली बार ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान किया था। उसके बाद से अब तक अधिकांशत: अनजान लोगों के लिए ब्लड डोनेट(Blood Donation) किया है। उनकी मदद करके जो सुकून मिलता है, उसे बयां नहीं किया जा सकता। साथ ही कई लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया है। इन दिनों डेंगू के मरीजों के लिए एसडीपी डोनेट कर रहा हूं।
एसएमएस अस्पताल के सेंट्रल लैब में उपनिदेशक डॉ. धीरेन शुक्ला 25 साल में 40 बार रक्तदान व 81 एसडीपी डोनेट कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि 1998 में मां एसएमएस अस्पताल में भर्ती थी। इलाज के दौरान उन्हें रक्त की आवश्यकता थी, लेकिन किसी रिश्तेदार या परिचित ने मदद नहीं की। इसके बाद उन्होंने रक्तदान (Blood Donation) करने की ठानी। एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान महाराष्ट्र में भी उन्होंने यह सिलसिला जारी रखा। सोमवार को भी उन्होंने ब्लड डोनेट किया है।
आयरन का संतुलन: रक्तदान (Blood Donation) करने से शरीर में आयरन का स्तर नियंत्रित रहता है, जिससे हार्ट संबंधी समस्याओं का खतरा कम होता है।
नए रक्त कोशिकाओं का निर्माण: रक्तदान (Blood Donation) से शरीर नई रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करता है, जिससे शरीर को ताजगी मिलती है।
कैलोरी बर्न होती है: हर बार रक्तदान करने पर लगभग 650 कैलोरी बर्न होती है, जो वजन नियंत्रित रखने में मदद करती है।
नियमित रक्तदान से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है, जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
रक्तदान करने से शरीर में आयरन के अधिक मात्रा में जमने का खतरा कम होता है, जो कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है।
जरूरतमंदों की मदद करने से मानसिक शांति और संतोष मिलता है। रक्तदान एक परोपकारी कार्य है, जिससे समाज की भलाई में योगदान करने का सुकून मिलता है।
रक्तदान के दौरान दाता की ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, और अन्य स्वास्थ्य मापदंडों की जांच की जाती है। इससे कई बीमारियों का पता पहले से लग सकता है।
रक्तदान (Blood Donation) से आप किसी की जान बचा सकते हैं। यह एक ऐसा काम है जो समाज में एकजुटता और मानवता को बढ़ावा देता है।
Published on:
01 Oct 2024 11:13 am

बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
