2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए एप्पल साइडर विनेगर से बाल धोने से क्या फायदा मिलेगा

आज कल आकर्षक खूबसूरत घने बाल कौन नहीं चाहता। आकर्षक बालों को पाने के लिए आप क्या नहीं करते खासकर कि महिलाएं। स्वस्थ और घने बाल कहीं ना कहीं आपको सकारात्मक ऊर्जा से भी भरपूर रखते हैं। आपकी किचन में बहुत सी ऐसी अनमोल चीजें हैं जो न केवल आपके खाने का स्वाद बढ़ाती हैं बल्कि आपकी स्किन और हेयर के लिए भी रामबाण दवा होती हैं। जिसके बारे में अक्सर हम नहीं जानते। ऐसी ही एक सामग्री है एप्पल साइडर विनेगर जो इन दिनों काफी पॉपुलर है।

2 min read
Google source verification
जानिए एप्पल साइडर विनेगर से बाल धोने से क्या फायदा मिलेगा

जानिए एप्पल साइडर विनेगर से बाल धोने से क्या फायदा मिलेगा

नई दिल्ली एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल अक्सर खाने की चीजों में किया ही जाता है इसके अलावा आजकल वजन घटाने मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए भी लोग एप्पल साइडर विनेगर को पीने लगे हैं। लेकिन यदि हम आपसे कहें कि इसके प्रयोग से आपके बाल सुंदर और घने हो सकते हैं तो शायद आपको इस बात पर तुरंत यकीन न हो। लेकिन ये सच है कि एप्पल साइडर विनेगर में एसिड होने की अच्छी मात्रा होने के कारण आपके बाल भी काफी चमकदार बन सकते हैं। अगर आप एप्पल साइडर विनेगर को अपने शैंपू के रूप में इस्तेमाल करके उससे सिर धोते हैं तो आपके बालों को बहुत से लाभ मिल सकते हैं जिनके बारे में हम आप को आज बताने वाले हैं ।

1. एप्पल साइडर विनेगर एंटी माइक्रोबियल गुणों से युक्त होता है
बालों को रेगुलर न धोने से स्कैल्प पर काफी सारे बैक्टीरिया इकठ्ठे हो जाते हैं और जब तक आप सिर नहीं धोती हैं वह बैक्टेरिया बढ़ते ही जाते हैं। वैसे तो यह आपके बालों या सिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन यह बैक्टेरिया आपके सिर में खुजली और डैंड्रफ का कारण बन सकते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग कर सकती हैं। एप्पल साइडर विनेगर एंटी माइक्रोबियल गुणों से युक्त होता है जिसके कारण बैक्टीरिया आदि से आपको राहत मिल सकती है।

2. एप्पल साइडर विनेगर pH संतुलित करने में मदद करता है
फेस की त्वचा की तरह ही सिर की त्वचा का भी pH बैलेंस संतुलित रखना आवश्यक होता है। पोल्यूशन सूर्य की किरणें हमारा वातावरण आदि की वजह से बालों पर आप फर्क महसूस कर सकते हैं। अगर आप एपल साइडर विनेगर का प्रयोग करती हैं तो चाहे आप कितने ही हेयर केयर प्रोडक्ट्स का बाद में प्रयोग करें आपके सिर को जिस संतुलन की जरूरत होती है वह उसे मिल जाता है।

3. एप्पल साइडर विनेगर बालों को चिपचिपे होने से बचा सकता है
अगर आप इसका प्रयोग सिर धोने के लिए करती हैं तो यह आपके सिर को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। जिसके कारण सारी डेड स्किन सेल्स अपने आप बाहर निकल सकती हैं। इससे आपके सिर में अधिक ऑयल इकट्ठा भी नहीं होता है जिसके कारण न तो आपके बाल अधिक चिपचिपे होते हैं और न ही समय से पहले ऑयली होते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर से कैसे धोएं बाल
आपको यह बात जरूर ध्यान रखनी चाहिए कि अगर आप डायरेक्ट रूप से अपने बालों में एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग करती हैं तो वह आपके बालों के लिए काफी कठोर हो सकता है। इसलिए इसे अपने बालों में लगाने से पहले पानी आदि में थोड़ा मिक्स कर लें ताकि यह बालों को नुकसान न पहुंचा सके।

सबसे पहले सामान्य रूप से अपने बालों को शैंपू कर लें।
इसके बाद अपने एप्पल साइडर विनेगर में थोड़ा सा पानी मिला कर इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें इस मिश्रण से अपने बालों में मसाज करें और लगभग 5 मिनट तक अपने बालों में इसे ऐसे ही रहने दें।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल