11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए सरसों या नारियल का तेल सेहत के लिए किस तेल में खाना पकाना है फायदेमंद

भारत में अधिकतर घरों में खाना पकाने के लिए सरसों तेल रिफाइंड या घी का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अब सवाल ये है की खाना बनाने के लिए सरसों का तेल और नारियल के तेल में से कौन-सा तेल अधिक फायदेमंद है । कुछ घरों में सरसों के तेल में भी खाना पकाया जाता है लेकिन ऐसे बहुत कम घर है जहा नारियल के तेल में खाना पकाया जाता है। खाना पकाने के लिए तेल का पोषक तत्वों से भरपूर होना बहुत जरूरी है। सरसों का तेल और नारियल का तेल दोनों ही खाना पकाने के लिए काफी बेहतर होता है।

2 min read
Google source verification
which oil is beneficial for cooking mustard or coconut oil for health

which oil is beneficial for cooking mustard or coconut oil for health

नई दिल्ली : सरसों का तेल और नारियल का तेल दोनों ही खाना पकाने के लिए काफी बेहतर होता है। लेकिन खाना पकाने के लिए इन दोनों में से कौन-सा तेल अधिक फायदेमंद है इस बारे में जानें

सरसों के तेल में खाना बनाने के फायदे
सरसों के तेल में खाना बनाना काफी फायदेमंद होता है। यह एंटी फंगल एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है जो हमें कई तरह की बीमारियों से बचाता है। सरसों का तेल हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह मोनोअनसैचुरेटेड वसा और पॉलीअनसेचुरेटेड वसा में समृद्ध है। ये दोनों फैट खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं।

सरसों के तेल में मौजूद पोषक तत्व
1. मोनो अनसैचुरेटेड फैटी एसिड
2. पोली अनसैचुरेटेड फैटी एसिड
3. ओमेगा-3 फैटी एसिड
4. ओमेगा-6 फटी एसिड

1. वायरल से बचाव करे
सरसों के तेल में खाना बनाने से आप खुद को वायरस से बचा सकते हैं। इसमें कई ऐसे गुण होते हैं, जो वायरल बीमारियों से बचाव करते हैं। सरसों के तेल में खाना बनाने से सर्दी खांसी जुकाम और वायरल की समस्या से बार-बार परेशान नहीं होना पड़ता है। दरअसल सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है जिससे आप वायरल से बच सकते हैं।

2. श्वसन तंत्र को बनाए मजबूत
अगर सरसों के तेल में खाना बनाकर खाया जाए, तो श्वसन तंत्र मजबूत बनता है। सरसों के तेल में मौजूद एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल गुण श्वसन मार्ग को सुरक्षित रखते हैं। सरसों के तेल में मौजूद गुण बैक्टीरियल, वायरस को शरीर में प्रवेश करने से रोकते हैं। इसके सेवन से गले में खराश कफ और सीने में दर्द जैसी बीमारियां दूर रहती है।

3. हृदय के लिए लाभदायक
सरसों के तेल में खाना पकाने से हृदय स्वस्थ रहता है। दरअसल घी रिफाइंड्स हमारे शरीर में एक्सट्रा फैट के रूप में जमा हो जाता है, जो आर्ट्रीज को ब्लॉक कर सकता है। ऐसे में सरसों का तेल फायदेमंद होता है यह ऐसी समस्याओं से हमारा बचाव करता है।

नारियल के तेल में मौजूद पोषक तत्व
1. ऊर्जा
2. फैट
3. कैल्शियम
4. आयरन
5. जिंक

नारियल के तेल में खाना बनाने के फायदे
आयुर्वेद के अनुसार पित्त प्रकृति के लोगों के लिए नारियल का तेल काफी फायदेमंद होता है। नारियल के तेल की तासीर ठंडी होता है जो पित्त प्रकृति के लोगों के शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। नारियल के तेल में खाना बनाने से शरीर को कई तरह से लाभ मिलते हैं।

1. वजन कम करने में फायदेमंद
अगर आपको अपना वजन कम करना है, तो नारियल के तेल में बना खाना खा सकते हैं। वजन कम करने में नारियल का तेल काफी फायदेमंद होता है। इसमें अन्य तेलों के मुकाबले कम फैट होता है। इसलिए इसमें पका खाना आपके वजन को नियंत्रित करने में मददगार होता है। यह वजन घटाने का कारगर तरीका है।

2. त्वचा को बनाए नरम-मुलायम
नारियल के तेल में पका खाना खाने से त्वचा काफी मुलायम बनी रहती है। नारियल का तेल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर को अंदर से मॉयश्चराइज करता है जिसका असर स्किन पर देखने को मिलता है।

3. पित्त प्रकृति के लोगों के लिए फायदेमंद
आयुर्वेद के अनुसार पित्त प्रकृति के लोगों के लिए नारियल के तेल में बना खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस तेल में बना खाना बेहद लाभदायक होता है।