
सवाल-जवाब (केस स्टडी) :- एक्सपर्ट से जानिए आंखों, त्वचा व यूरिन का रंग बदलने के क्या है कारण और इलाज की प्रक्रिया
केस स्टडी
सवाल - मेरी आंखों, त्वचा व यूरिन का रंग बदलने लगा है, यह किस कारण से है और इसका क्या इलाज है?
एक दर्शक
जवाब - वैसे तो ये दुर्लभ बीमारी का केस था, लेकिन मरीज के लक्षण आम बीमारियों के दिखाई दे रहे हैं। जिससे इस बीमारी में त्वचा, आंखों व यूरिन का रंग बदल गया। पिछले दिनों हॉस्पिटल में 17 वर्षीय किशोरी दिखाने आई थी। किशोरी की खून की जांच से पता चला कि उसे ओटो इम्यून हीमो लाइटिस एनीमिया है। इससे ज्यादा सर्दी, छाती में दर्द, पेट फूलना, तिल्ली का आकार बढऩा जैसी दिक्कत होने लगती है।
रक्त कोशिकाओं को नुकसान
एनीमिया से शरीर का इम्यून सिस्टम लाल रक्त कोशिकाओंं को नष्ट करने लग जाता हैं। ये कोशिकाएं हमारे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य करती है। जब शरीर में कोशिकाओं की संख्या कम होती है, तो ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। जिस कारण इससे सांस लेने में दिक्कत व थकान होने लगती है। ये एनीमिया शरीर में बैक्टीरिया का इंफेक्शन, ल्यूपस कैंसर, क्रोनिक लिम्फोसाइटिक ल्युकीमिया व दवाइयों के साइड इफेक्ट के कारण हो जाता है।
इलाज
यदि तिल्ली का आकार बढ़ जाता है तो सर्जरी कर इसे निकाल देते हैं। दवाइयां देकर और खानपान से रोग-प्रतिरोधक क्षमता को ठीक करते हैं। शरीर में खून कम होने पर मरीज को खून चढ़ाया जाता है।
डॉ. अशोक गुप्ता,
रेयर डिजीज एक्सपर्ट, जयपुर
यहां भेजें सवाल :
आप सेहत से जुड़े सवाल नाम, पते व इ-मेल के साथ health patrika@in.patrika.com पर या वाट्सऐप नंबर 7976058412 पर भेज सकते हैं। आपके द्वारा भेजे गए सवालों के जवाब एक्सपर्ट- डॉक्टर्स द्वारा दिए जाएंगें और पत्रिका डॉट कॉम पर प्रकाशित किए जाएंगें।
(सलाह : आपको यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी है तो अपने चिकित्सक की राय से ही इन हैल्थ टिप्स, इलाज, नुस्खों और दवाइयों को आजमाएं।)
Updated on:
20 Mar 2019, 6:08 PM IST
Published on:
20 Mar 2019, 6:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.