
How To Make Your Liver Healthy And Strong
नई दिल्ली। लिवर यानी यकृत शरीर का वह महत्वपूर्ण अंग है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के साथ ही पित्त बनाने, खनिज, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट को स्टोर करने और शरीर को संक्रमण से बचाने आदि कार्य करता है। शरीर के किसी भी अंग के खराब होने या ठीक से काम ना करने पर उसका खामियाजा पूरे शरीर को भुगतना पड़ता है। उसी प्रकार लिवर के खराब होने पर भी कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। वैसे तो खानपान में लापरवाही और अस्त व्यस्त जीवनशैली लिवर के खराब होने के मुख्य कारणों में से एक हैं। परंतु कुछ अन्य कारणों की वजह से भी लिवर संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आसान तरीकों के बारे में...
1. सही आहार अपनाएं
लिवर को स्वस्थ बनाए रखने तथा इससे संबंधी किसी बीमारी से बचने के लिए सही आहार प्रणाली अपनाना बहुत आवश्यक है। इसके लिए आप पौष्टिक तथा पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। ताजी हरी सब्जियों तथा फलों का सेवन अवश्य करें। जितना हो सके अधिक तेल-मसाले युक्त अथवा बाहर के खाने से दूरी बनाए रखें। साथ ही मोटापा बढ़ाने वाली चीजों से भी बचना चाहिए।
2. रेड मीट
लिवर के सही ढंग से कार्य करने तथा उसे मजबूत बनाए रखने के लिए रेड मीट जैसे पोर्क, बीफ, वेनिसन, लैंब, मटन आदि के सेवन से बचना चाहिए। रेड मीट के अधिक सेवन से आपको नॉनएल्कोहलिक फैटी लिवर जैसी बीमारी का खतरा हो सकता है।
3. नियमित व्यायाम करें
शरीर को हमेशा स्वस्थ बनाए रखने और सक्रिय रखने के लिए नियमित रूप से योग, व्यायाम करना आवश्यक है। इससे आप कई तरह की बीमारियों से भी बच पाते हैं। जिनमें लिवर से संबंधित बीमारियां भी शामिल हैं।
4. हेपेटाइटिस के टीके लगवाएं
हेपेटाइटिस लिवर यानी यकृत से संबंधित एक गंभीर बीमारी है, जो लिवर में सूजन का कारण बनती है। इसलिए इस बीमारी से बचने के लिए और लिवर को सुरक्षित रखने के लिए हेपेटइाइटिस के टीके लगवाना जरूरी है।
5. शराब का सेवन ना करें
हालांकि जो लोग शराब नहीं पीते हैं उनको भी लिवर से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, परंतु शराब का सेवन करने वाले लोगों को लिवर से संबंधित समस्या के होने का खतरा ज्यादा रहता है। अध्ययनों से भी पता चला है कि लिवर की बीमारियों के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार शराब है।
Updated on:
18 Dec 2021 04:19 pm
Published on:
18 Dec 2021 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allसेहत के सवाल जवाब
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
