22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कान में पानी जाने से होता ज्यादा संक्रमण, छेद भी हो सकता

पत्रिका लाइफ लाइन लाइव में इएनटी से जुड़े सवालों के जवाब विस्तार से यहां देखें bit.ly/3gv9mB6
less than 1 minute read
Google source verification

image

Hemant Kumar Pandey

Jun 14, 2021

,

,कान में पानी जाने से होता ज्यादा संक्रमण, छेद भी हो सकता

सवाल- मेरे एक कान के पर्दे में घाव से छेद हो गया है। इससे कान में तेज दर्द होता है। इसका क्या इलाज है।
-एक पाठक
जवाब- कान के पर्दे में छेद के कई कारण होते हैं। कई बार जुकाम और संक्रमण से भी ऐसा हो सकता है। अगर यह चोट के कारण है तो कुछ दिन में अपने से छेद भर जाएगा। अगर जुकाम और संक्रमण से कान में छेद हुआ है तो कई बाद दवा से ठीक हो जाता है लेकिन कई बार सर्जरी कर कान के पर्दे को ठीक किया जाता है। बचाव के लिए कानों में कुछ डालने से बचें। कानों में पानी न जाने दें। अगर ये सावधानी रखते हैं तो कई बार अपने से भर जाएगा। अगर नहीं भरता है तो सर्जरी की जरूरत पड़ेगी। बारिश में नमी और उमस के कारण हो सकता है। इसका इलाज संभव है। लेकिन बचाव ज्यादा करें।

सवाल- मेरी 23 वर्षीय बहन को 30 सितंबर 2019 में हेड इंजरी हुई थी। इलाज के बाद अब पूरी तरह से स्वस्थ हो गई है। दवा भी बंद हो गई है लेकिन कान से सीटी बजने की आवाज आती है। इसका इलाज क्या है। रिपोर्ट भेज रहा हूं?
- एक पाठक
- हेड इंजरी के बाद सीटी बजना भी टिनाइटस ही है। चोट के बाद ऐसी समस्या हो जाती है। चोट से कान के अंदर नुकसान होता है। आंतरिक नुकसान से सीटी आवाज आ रही है। यह कुछ दिनों तक रह सकती है। हो सकता है कि कुछ दिनों में खुद से ठीक भी हो सकता है। लेकिन इस पर ध्यान रखें। इससे परेशान न हों। ज्यादा ध्यान देंगे तो दिक्कत और महसूस होगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

सेहत के सवाल जवाब

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल