26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुरूक्षेत्र में होगा अब सियासी संग्राम

हरियाणा की वर्तमान भाजपा सरकार में उत्तरी हरियाणा का सर्वाधिक प्रतिनिधित्व होने व अगली सरकार में इस क्षेत्र के बढ़ते महत्व को देखते हुए राजनीतिक दलों ने अब अपना रूख इस तरफ कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हिसार

•

image

Shankar Sharma

•

Updated: 26 Aug 2018, 10:18 PM IST

कुरूक्षेत्र में होगा अब सियासी संग्राम

कुरूक्षेत्र में होगा अब सियासी संग्राम

चंडीगढ़। हरियाणा की वर्तमान भाजपा सरकार में उत्तरी हरियाणा का सर्वाधिक प्रतिनिधित्व होने व अगली सरकार में इस क्षेत्र के बढ़ते महत्व को देखते हुए राजनीतिक दलों ने अब अपना रूख इस तरफ कर लिया है। आने वाले दिनों में रैलियों व कार्यक्रमों के माध्यम से चुनाव मैदान में कूदने वाले नेताओं का पूरा ध्यान उत्तरी हरियाणा पर रहेगा।


जनक्रांति रथ यात्रा के माध्यम से हरियाणा को नापने निलते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निशाने पर अब उत्तरी हरियाणा है। जिसकी शुरूआत वह नौ सितंबर को कुरूक्षेत्र के पिहोवा से करेंगे। पिहोवा में रैली का आयोजन करने के बाद हुड्डा कुरूक्षेत्र जिले का दौरा करेंगे और उसके बाद वह यमुनानगर व अंबाला जिलों में अपनी स्थिति दर्ज करवाएंगे। पिहोवा से विधायक बनने के बाद हुड्डा सरकार में मंत्री एवं स्पीकर रह चुके हरमोहिंदर सिंह चट़्ठा के नेतृत्व में हुड्डा की रैली के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं।


नौ सितंबर को ही कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी कुरूक्षेत्र में ताल ठोकती हुई नजर आएंगी। कांग्रेस कार्यकर्ता सुभाष पाली द्वारा आयोजित की जा रही जनसभा में भाग लेने वाली किरण चौधरी का उत्तरी हरियाणा में यह पहला बड़ा कार्यक्रम होगा। जिसके माध्यम से वह इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगी। किरण चौधरी फिलहाल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ विदेश दौरे पर हैैं। एक दिन के लिए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी विदेश गए थे, लेकिन किरण चौधरी पूरे समय राहुल के दौरे में साथ रही हैैं। थानेसर में होने वाले कार्यक्रम के माध्यम से किरण चौधरी भी कांग्रेस में अपने प्रतिद्वंधि हुड्डा व तंवर के समकक्ष खडऩे का प्रयास करेंगी। इससे पहले किरण दक्षिण हरियाणा में भी कई रैलियां कर चुकी हैैं।


हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला नौ सितंबर को ही कुरुक्षेत्र जिले के बाबैन में रैली करेंगे। उनकी यह रैली आठ सितंबर के हरियाणा बंद के तुरंत बाद हो रही है। विधानसभा का मानसून सत्र सात सितंबर को है और एसवाईएल नहर निर्माण के लिए केंद्र व राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए उन्होंने आठ सितंबर को हरियाणा बंद का आह्वïान कर रखा है। ऐसे में नौ सितंबर को उनकी बाबैन रैली काफी अहम रहने वाली है।


हरियाणा की राजनीति में अपनी उपस्थित दर्ज करवाने की कवायद में लगी आम आदमी पार्टी भी आने वाले समय में उत्तरी हरियाणा में हुंकार भरती नजर आएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जहां सितंबर माह के दूसरे सप्ताह में कुरूक्षेत्र में होने वाले एक धार्मिक उत्सव में शामिल होंगे। सितंबर के अंतिम सप्ताह में केजरीवाल जींद में होने एक सामाजिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग ले रहे हैं।


मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नौ सितंबर के कार्यक्रम अभी तय नहीं हैैं, लेकिन माना जा रहा कि विरोधियों को जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री इसी जिले में कोई आयोजन कर सकते हैैं। राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी भाजपा सरकार में कुरुक्षेत्र जिले का प्रतिनिधित्व करते हैैं।