1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Watch Video: दादी को बचाने के लिए सांड से भिड़ा पोता, खुद घायल होने पर भी नहीं हारी हिम्मत

Watch Video: एक बेकाबू सांड से अपनी दादी को बचाने के लिए पोते ने जान की बाजी लगा दी (Grandson Fight With Bull To Save Grandmother's Life) (Viral Video) (Haryana News) (Hisar News) (Bull Fight Video) (Pote Ne Bachai Dadi Ki Jaan)...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हिसार

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 1 Oct 2020, 5:56 PM IST

Watch Video: दादी को बचाने के लिए सांड से भिड़ा पोता, खुद घायल होने पर भी नहीं हारी हिम्मत

Watch Video: दादी को बचाने के लिए सांड से भिड़ा पोता, खुद घायल होने पर भी नहीं हारी हिम्मत

हिसार: भारतीय संस्कृति हमेशा से ही सभी को बुजुर्गों का सम्मान करने और उनका ख्याल रखने की सीख देती रही है। यही कारण है कि हमारे यहां बच्चे अपने दादा—दादी से अथाह प्रेम भी करते हैं। इस मासूम प्रेम को दर्शाता हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में इन दिनों वायरल हो रहा है। एक बेकाबू सांड से अपनी दादी को बचाने के लिए पोते ने जान की बाजी लगा दी। यह पोता सांड से भिड़ गया पर हार नहीं मानी।

यह भी पढ़ें: Hathras case: हाथरस के लिए पैदल निकले राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया

हरियाणा की प्रख्यात खिलाड़ी और बढ़ती उम्र में भी शूटिंग के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाली दादी चंद्रो तोमर ने इस घटना का वीडियो अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। शूटर दादी के इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है। लोग इसे पसंद कर रहे हैं। जिस किसी ने यह वीडियो देखा है वह इस साहसी बच्चे की वाहवाही करते हुए नहीं थक रहा है।

शूटर दादी चंद्रो तोमर ने भी वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अपनी दादी के प्रति प्रेम और अपनी जान की परवाह ना करके असीम साहस दिखाते हुए एक मरखने साँड़ का सामना करने वाले इस बच्चे को सम्मान मिलना चाहिए। यह वीडियो हरियाणा के महेंद्रगढ़ का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी के जीवन की 10 ऐसी बातें जिन्हें सीखकर आप भी बन सकते हैं सफल

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सुनसान गली में खड़ा यह सांड बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे गिरा देता है। दूर खड़ा बच्चा वहां पहुंचता है और दादी तक पहुंचने से पहले सांड उसे भी सींग मार देता है। बच्चा हिम्मत नहीं हारता है और दादी को उठाता है। इस पर सांड उन्हें फिर उठाकर पटक देता है। अंत में स्थानीय निवासी आकर दोनों दादी—पोते को बचाते हैं। इतना घायल होने और विपरित परिस्थिति होने के बाद भी बच्चा अपनी दादी का साथ नहीं छोड़ता है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...