
black panther aiyaary padman box office collection
इन दिनों बॉलीवुड की दो फिल्में पैडमैन और अय्यारी सिनेमाघरों में छायी हुई है। पैडमैन जहां पिछले हफ्ते रिलीज हुई थी वहीं अय्यारी इस हफ्ते रिलीज हुई है।दोनो ही फिल्में साल की मोस्ट अवेटेड हिन्दी फिल्मों में से एक हैं। लेकिन दोनों के बॉक्सऑफिस पर साया बन कर आ गई हॉलीवुड की फिल्म ब्लैक पैंथर। ब्लैक पैंथर ने रिलीज होने के पहले ही दिन 5.60 करोड़ और दूसरे दिन 6.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म कमाई के मामले में बॉलीवुड फिल्मों से भी आगे निकल चुकी है। न सिर्फ 'अय्यारी'और 'पैडमैन' बल्कि 'पद्मावत' की कमाई पर 'ब्लैक पैंथर' ने असर डाला है। वहीं अमेरिका में पहले सप्ताहांत में 'ब्लैक पैंथर' की कमाई कम से कमाई 17 करोड़ डॉलर होने की संभावना है.
इस आधार पर कहा जा सकता है कि सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने शुक्रवार के दिन की कमाई के मामले में ‘पैडमैन’ और ‘अय्यारी’ को बहुत पीछे छोड़ दिया है और हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ भारत में कमाई के मामले में सभी बॉलीवुड फिल्मों से आगे निकल गई है।
बता दें कि अय्यारी ने शुक्रवार और शनिवार को 3.36 करोड़ और 4.04 करोड़। कुल-7.40 करोड़ पैडमैन ने शुक्रवार और शनिवार को 2.10 करोड़ और 3.15 करोड़ के साथ कुल अब तक 68 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
बता दें कि ये फिल्म अमेरिकी कॉमिक्स के पहले अश्वेत सुपरहीरो पर आधारित है जिसकी रचना मार्वल कॉमिक्स के लेखक स्टेन ली और अभिनेता एवं लेखक किरबी ने की थी। इसमें लुपिता न्योंग ओ, लेटिटिआ राइट,फॉरेस्ट विटेकर, दानाई गुरिरा, मार्टिन फ्रीमैन और एंडी सर्किस मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को भारत में हिंदी और अग्रेजी दो भाषाओं में रिलीज किया गया है।
Updated on:
18 Feb 2018, 5:28 PM IST
Published on:
18 Feb 2018, 4:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.