
एक औरत के लिए इससे बड़ा सुख कोई हो ही नहीं सकता जब वो अपने बच्चे को अपने सीने से लेगा कर उसे महसूस करती है। वहीं जब बच्चा अपनी मां के स्तन को छूता है तो मानों उसकी भूख मिटने के साथ ही उसकी मां को अनोखा सुख प्राप्त हेता है।

कुछ ऐसे ही सुखद अहसास के साथ 'द हिल्स' की अभिनेत्री हीडी मोंटाग गुजर रहीं हैं। अपने बेटे के साथ स्तनपान के जरिए बने संबंध से काफी खुश हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, हीडी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने तीन माह के बेटे के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की।

उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में अब तक के अपने मातृत्व के अनुभवों को भी खूबसूरती के साथ शेयर किया। हीडी ने लिखा, "मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी व ईश्वर की कृपा। मेरे फरिश्ते ने मुझे एकदम नया अनुभव दिया है।"

हीडी ने आखिर में लिखा, "जितना मैं कल्पना कर सकती थी उससे भी ज्यादा प्यार। मैं महिलाओं को पहले से कहीं अधिक प्यार और पसंद करने लगी हूं और उनकी और अधिक सराहना व समर्थन करने लगी हूं।

ईश्वर ने वास्तव में महिलाओं को असाधारण बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट किया, "मुझे स्तनपान कराना पसंद है।

हीडी और उनके पति स्पेंसर प्रैट एक अक्टूबर को माता-पिता बने थे। हीडी ने अपने बेटे का नाम गनर है।