
हॉलीवुड के जाने- माने अभिनेता बर्नार्ड हिल अब इस दुनिया में नही रहे। बर्नार्ड हिल ने साल 1997 में रिलीज हुई 'टाइटैनिक' मूवी में कैप्टन एडवर्ड जॉन स्मिथ की भूमिका से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इस फिल्म को ना सिर्फ विदेशों में बल्कि भारत में भी काफी पसंद किया जाता है।
बर्नार्ड हिल ने 79 साल की उम्र में दम तोड़ दिया। आज सुबह ही उनका निधन हुआ है। खुद एक्टर के एजेंट ने इस खबर को कन्फर्म किया हैबर्नार्ड के निधन की जानकारी मिलने के बाद लोग शॉक में है। हालांकि, अभिनेता का निधन कैसे हुआ है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।बर्नार्ड की मौत की खबर ने उनके चाहने वालों को हैरान कर दिया है।
Published on:
05 May 2024 10:53 pm
