
साल 2019 में अमेरिकन साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी रिलीज हुई थी, जिसका नाम 'जोकर' था। देश-दुनियाभर में इस फिल्म ने खूब तहलका मचाया। वहीं अब साल 2024 में 'जोकर 2' आ रही है। इसकी नई फोटोज सामने आई हैं, जिनमें जोकिन फीनिक्स और लेडी गागा रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ सोशल मीडिया एक्स पर #Joker2 ट्रेंड होने लगा है।
'जोकर 2' को ऑफिशियली 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' नाम दिया गया है। इसमें जॉकिन फोनिक्स एक बार फिर 'जोकर' के रूप में वापसी कर रहे हैं और लेडी गागा 'हार्ले क्विन' बनकर आ रही हैं।
यहां पढ़ें: बॉलीवुड की ताजा खबरें
डायरेक्टर टॉड फिलिप्स (Todd Phillips) ने इंस्टाग्राम पर फैंस को ऑन-स्क्रीन कपल की नई झलक दिखाई। तस्वीरों में फीनिक्स जोकर के अवतार में नजर आ रहे हैं और लेडी गागा हार्ले बनकर उनकी बांहों में झूम रही हैं।
यह भी पढ़ें: OTT प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहीं ये 5 ताबड़तोड़ फिल्में-सीरीज, जल्द देखें वरना हो जाएगी देरी
'जोकर- फोली ए ड्यूक्स' में, एक्टर फीनिक्स ने आर्थर फ्लेक के रूप में अपनी भूमिका दोहराई है, जबकि गागा कॉमिक बुक्स से हार्ले क्विन से इंस्पायर्ड एक कैरेक्टर की भूमिका निभाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म के कैरेक्टरस के बीच रेस्टलेस रोमांटिक रिश्ते की पड़ताल करती है, इसका शीर्षक मनोवैज्ञानिक शब्द 'फोली ए ड्यूक्स' से लिया गया है।
यह भी पढ़ें: खुशखबरी! शाहरुख़ ख़ान की 'डंकी' का बजा OTT पर डंका, इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म
Updated on:
15 Feb 2024 03:37 pm
Published on:
15 Feb 2024 03:26 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
