
Michael Jackson Doctor Found Guilty Of His Death Sentence By US Court
नई दिल्ली। आज दुनियाभर में मशहूर Michael Jackson का जन्मदिन है। आज भी उनके द्वारा गाए गए गानों को याद किया जाता है। आज भी उनके चाहने वाले उनके डांस के दीवाने हैं। माइकल ने अपने अलग अंदाज से सबको अपना दीवाना बना दिया था। लेकिन इस कलाकार की मौत ने सबको तोड़ दिया। उनकी मौत का आरोपी उनके ही डॉक्टर 'कोनराड मुरे' को ही पाया गया। जिसकी सजा आज भी वह काट रहे हैं। बताया जाता है कि जैक्सन की मौत की जांच में जुटी पुलिस ने उनके डॉक्टर को ही दोषी पाया था। जिसेक बाद अमेरिका अदालत ने सजा सुना दी।
पॉप सिंगर Michael jaJkson
25 जून 2009 में King Of Pop के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। बताया जाता है कि सांस लेने में तकलीफ के चलते पैरामेडिक्स टीम उनके घर पहुंची थीं। जहां बाद में उन्हें हेल्थ सैंटर में एडमिट कराया गया। जिसके बाद दो घंटे के बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। माइकल की मौत के दौरान उनके साथ Dr. Conrad Murray ही मौजूद थे। माइकल की मौत के कुछ घंटें बाद ही अमेरिका की एक अदालत ने एक आदेश दिया। जिसमें अंतिम समय में माइकल के साथ डॉ.मरे पर इरादतन हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा चलाने को कहा। इस केस की सुनवाई लॉस एंजेलस में चल रही थी।
बताया जाता है कि Michael Jackson Death की मौत की असली वजह उनका अत्यधिक ड्रग्स लेना भी था। कहा गया कि उन्होंने कई सारी प्लास्टिक सर्जरी भी कराई। जिसके बाद वह काफी दवाइयां भी लेते थे। लंबे समय से नशा करने की वजह से वह अंदर से काफी मजबूर होने लगे थे। साथ ही वह कोई भी दवाई लेते उनकी बॉडी पर उसका असर पूरी तरह से दिखना बंद हो गया था। जिसकी वजह से उनका वज़न लगातार गिरता जा रहा था। वह अंतिम दिनों में काफी कमजोर पड़ गए थे और दवाइयां की ओवरडोज के चलते उन्होंने आखिरी सांस ली। माइकल जैक्सन को अंतिम विदाई देते हुए उनेके चाहने वालों की आंखें पूरी तरह से नम थीं।
Published on:
29 Aug 2020 03:43 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
