
मिनोरी टेराडा निधन
'कैसल इन द स्काई' के वॉइस एक्टर मिनोरी टेराडा (Minori Terada) का दुर्भाग्य से 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी एजेंसी, सीईएस एंटरटेनमेंट ने 23 मार्च को उनके निधन का ऑफिशियल बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि वह लंग कैंसर से पीड़ित थे। हालांकि, एक्टर ने 14 मार्च को ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
मिनोरी टेराडा के निधन की खबर देते हुए उनकी एजेंसी ने लिखा, '14 मार्च, 2024 को हमारी कंपनी के एक सदस्य श्री टेराडा का 81 वर्ष की आयु में लंग कैंसर के कारण निधन हो गया। अंत तक काम करना जारी रखते हुए, उन्होंने कभी हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत की।'
7 नवंबर, 1942 को टोक्यो में जन्मे, अनुभवी वॉइस एक्टर इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर थे। उनकी पॉपुलर एनीमे रोल में 'अल्ट्रामैन मैक्स' (Ultraman Max) में एलियन मेट्रोन (Alien Metron) और 'हयाओ मियाज़ाकी के कैसल इन द स्काई' (Hayao Miyazaki's Castle in the Sky) में कर्नल मुस्का (Colonel Muska) शामिल हैं।
Published on:
23 Mar 2024 09:19 am
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
